बड़ा तोहफा : ₹2100 में पटना में हेलीकॉप्टर भ्रमण, ₹6000 में राजगीर, मुंडेश्वरी भ्रमण
सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 15 जुलाई से मात्र 2100 रुपए में हेलीकॉप्टर से पटना शहर का हेलीकॉप्टर से हवाई भ्रमण कर सकेंगे।
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। 15 जुलाई से महज 2100 रुपए में लोग हेलीकॉप्टर से पटना शहर जा हवाई भ्रमण कर सकेंगे। इस योजना के तहत पटना के सभी प्रमुख स्थलों का हवाई दृश्य देखने का आनंद आम लोग भी ले सकेंगे।
सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि सिर्फ पटना शहर ही नहीं बल्कि राजगीर, मुंडेश्वरी माता मंदिर, मां तुतला भवानी, आसपास के जलप्रपात और वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व जैसे पर्यटन स्थलों के लिए भी हेलीकॉप्टर यात्रा की शुरुआत होगी।
इसके लिए प्रति व्यक्ति 6000 रुपए शुल्क तय किया गया है जबकि राज्य सरकार इसके लिए अतिरिक्त सब्सिडी भी देगी। इस योजना के लिए बाकायदा बजट में अनुदान का प्रावधान किया गया है।
माना जा रहा है कि बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन उद्योग को विकसित करना बिहार के लिए बेहद जरूरी है। बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। पर्यटन क्षेत्र के विकास से राज्य में बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर लगाम लग सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0