बिहार कांग्रेस के बागी सुरेंद्र कुशवाहा की अशोक चौधरी से मुलाकात, एनडीए की ओर बढ़ते कदम !
बिहार सरकार में मंत्री डॉ अशोक चौधरी से मुलाकात के यह कयास लगने लगे हैं कि कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा किसी भी समय एनडीए या जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। यह विपक्ष के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। कई लोग इसे एक मंत्री और विधायक की औपचारिक मुलाकात मान रहे हैं लेकिन क्या यह सच में औपचारिक मुलाकात है !
Bihar Politics राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से अनुपस्थित होकर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने वाले कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने रविवार को जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद बिहार की राजनीति और मीडिया के गलियारे में एक बार फिर से चर्चाओं का दौर शुरु हो गया।
बिहार सरकार में मंत्री डॉ अशोक चौधरी से मुलाकात के यह कयास लगने लगे हैं कि कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा किसी भी समय एनडीए या जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। यह विपक्ष के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। कई लोग इसे एक मंत्री और विधायक की औपचारिक मुलाकात मान रहे हैं लेकिन क्या यह सच में औपचारिक मुलाकात है !
बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचना कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। जिस तरह से राज्यसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर काम किया, वैसे में सब यह मानकर चल रहे हैं कि वो अब एनडीए के साथ कभी भी जा सकते हैं।
इस मुलाकात के बाद विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकालने की बात कही है।
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के दौर से ही कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पार्टी लाइन से बाहर हो गए हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान अंतिम समय तक उनका इंतजार होता रहा लेकिन वो वोटिंग में शामिल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने एक जातिसूचक विवादित बयान भी दे दिया, जो कांग्रेस की मूल विचारधारा के विपरीत था। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने खुले तौर पर कहा कि चूंकि आरजेडी ने भूमिहार जाति के उम्मीदवार को लड़ाया था। यह उन्हें पसंद नहीं आया। यही वजह रही कि वो वोटिंग से दूर रहें। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरु की लेकिन उनके तेवर में कोई नरमी देखने को नहीं मिली।
पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 03 और राजद के 01 विधायकों ने वोटिंग से दूर रहकर एनडीए की जीत तय कर दी थी। ऐसे में अगर सुरेंद्र कुशवाहा अशोक चौधरी के जरिए एनडीए में जाते हैं तो और कई विधायक भी इस रास्ते पर चल सकते हैं। बिहार की राजनीति में विधायकों का यह पाला बदल पहले से मुश्किल में चल रहे विपक्ष की परेशानियों को और बढ़ा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0