Bihar News: दरभंगा में कलश यात्रा पर हमला! छत से बरसाए गए पत्थर, मची भगदड़
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रहे भक्तों पर पथराव हुआ।

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रहे भक्तों पर पथराव हुआ। अचानक एक घर की छत से पत्थर बरसने लगे जिससे भगदड़ मच गई। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कई लोग छत से पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।
महिला भक्तों में अफरा-तफरी का माहौल
पथराव के दौरान महिला भक्तों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पत्थर गिरने से महिलाएं इधर-उधर भागने लगीं और अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ीं। गांववालों ने देखा कि एक घर की छत पर कुछ लोग इकट्ठा होकर पत्थर बरसा रहे थे जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मोहम्मद अलाउद्दीन पर पथराव का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि छत से पत्थर बरसाने का आरोप मोहम्मद अलाउद्दीन पर है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
मुर्गियों के डरने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार विवाद की वजह सड़क पर कलश यात्रा की भीड़ थी। भीड़ के कारण आसपास की मुर्गियां और मुर्गे डरकर इधर-उधर भागने लगे। इसी बात पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।
इलाके में तनाव पुलिस सतर्क
घटना के बाद यादव बहुल इलाके केवटगामा में तनाव फैल गया। मामले को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल स्थिति शांत है और पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
What's Your Reaction?






