Bihar News: राहुल की लव हिस्ट्री निकली खतरनाक पहले भी दो को भगाया अब तीसरी बार सास संग भागा
Bihar News: अलीगढ़ में शादी से ठीक 9 दिन पहले भागे सास और दामाद की लोकेशन का पुलिस ने पता लगा लिया है। दोनों फिलहाल बिहार में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम बिहार के लिए रवाना हो चुकी है। यह जानकारी खुद जतीन्द्र ने दी है जो महिला के पति हैं। उनका कहना है कि गांववाले भी लगातार जानकारी दे रहे हैं।
Bihar News: अलीगढ़ में शादी से ठीक 9 दिन पहले भागे सास और दामाद की लोकेशन का पुलिस ने पता लगा लिया है। दोनों फिलहाल बिहार में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम बिहार के लिए रवाना हो चुकी है। यह जानकारी खुद जतीन्द्र ने दी है जो महिला के पति हैं। उनका कहना है कि गांववाले भी लगातार जानकारी दे रहे हैं।
राहुल पहले भी कर चुका है ऐसा कारनामा
जितेन्द्र का दावा है कि राहुल पहले भी दो बार लड़कियों को भगाकर ले जा चुका है। पहली बार वह वापस आ गया था और दूसरी बार भी उसने यही किया। इस बार उसने उसकी पत्नी को भगाया है। राहुल के गांववाले खुद उसके पुराने कारनामों की जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि राहुल का चाल-चलन शुरू से ही खराब था।
जितेन्द्र ने कहा कि राहुल के खिलाफ पहले जब उसने लड़कियों को भगाया तब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई इसलिए उसकी हरकतें सामने नहीं आईं। अब धीरे-धीरे सारी बातें उजागर हो रही हैं। वह चाहता है कि राहुल पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। साथ ही उसकी पत्नी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए क्योंकि वह भी बराबर की दोषी है।
बेटी शिवानी की जान बची
जितेन्द्र का कहना है कि अब उसे यह बात अच्छी लग रही है कि उसकी बेटी शिवानी की जिंदगी एक गलत इंसान से जुड़ने से बच गई। अगर राहुल से उसकी शादी होती तो उसका जीवन बर्बाद हो जाता। शिवानी अभी सदमे में है और यकीन नहीं कर पा रही कि उसकी अपनी मां ने उसके होने वाले दूल्हे के साथ भागने का कदम उठाया।
शिवानी के पिता जितेन्द्र ने कहा कि अब उन्होंने अपनी पत्नी से हर रिश्ता खत्म कर दिया है। वह चाहे जहां और जिसके साथ जाना चाहती है जा सकती है। लेकिन घर से जो पांच लाख के गहने और तीन लाख रुपए नकद लेकर वह भागी है वह सब वापस चाहिए। पुलिस की तीन टीमें इस केस की जांच में लगी हैं और एक टीम बिहार रवाना हो चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0