Bihar News: दुल्हन की प्रेम कहानी ने मचाया तहलका, गुस्साए परिजनों ने प्रेमी का घर किया बर्बाद

Bihar News: दाउतपुर गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कालपा थाना क्षेत्र के इस गांव में एक दुल्हन अपनी शादी के महज कुछ दिनों बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा

May 31, 2025 - 11:54
May 31, 2025 - 11:54
 0  0
Bihar News: दुल्हन की प्रेम कहानी ने मचाया तहलका, गुस्साए परिजनों ने प्रेमी का घर किया बर्बाद

Bihar News: दाउतपुर गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कालपा थाना क्षेत्र के इस गांव में एक दुल्हन अपनी शादी के महज कुछ दिनों बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की का प्रेम प्रसंग पिछले छह-सात साल से चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों प्रेमी एक बार भाग चुके थे लेकिन समाज और परिवार के दबाव में लौट आए थे। इसके बाद लड़की की शादी 17 मई को किसी और से कर दी गई थी। लेकिन शादी के सिर्फ एक हफ्ते बाद लड़की फिर प्रेमी संग भाग गई जिससे दोनों गांवों में तनाव फैल गया।

गुस्साए लड़की वालों ने प्रेमी के घर किया हमला

लड़की के भागने से गुस्साए परिवार वालों ने प्रेमी के घर पर लाठी डंडों और ईंटों से हमला बोल दिया। करीब 50-60 लोग लड़के के घर पहुंचे और वहां जमकर तोड़फोड़ की। इस हमले में लड़के का परिवार अपनी जान बचाकर किसी तरह भाग निकला। सिर्फ प्रेमी का ही घर नहीं बल्कि पड़ोसियों के घरों में भी हमला किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

पहले भी एक बार भागे थे दोनों प्रेमी

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह-सात साल से पड़ोस की लड़की से प्रेम करता था। 12 मई को दोनों पहली बार घर से भाग गए थे लेकिन समाज के दबाव और लड़के के परिवार की मान-मनौव्वल के बाद दोनों वापस आ गए थे। इसके बाद लड़की की शादी 17 मई को किसी और लड़के से कर दी गई। लेकिन शादी के ठीक एक हफ्ते बाद 25 मई को लड़की अपने पति का घर छोड़ फिर अपने पुराने प्रेमी के साथ भाग गई।

पुलिस कर रही दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई

लड़के के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार के करीब 50-60 लोग उनके घर में घुसे और तोड़फोड़ के साथ-साथ लूटपाट भी की। परिवार को यह तक पता नहीं है कि उनका बेटा और लड़की इस वक्त कहां हैं। पड़ोसियों के घरों में भी हमले की खबर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज की गई है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0