Bihar News: गर्मी में कंबल बांटने वाले मंत्री ने किया सभी को हैरान! विपक्ष बोला– पागलपन की हद
Bihar News: बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने चिलचिलाती गर्मी के मौसम में कंबल बांटे हैं।

Bihar News: बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने चिलचिलाती गर्मी के मौसम में कंबल बांटे हैं। यह कार्यक्रम भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था और इसमें बड़ी संख्या में लोगों को कंबल दिए गए।
मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इस आयोजन की दस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और इसे अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित बताया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे और कई स्थानीय भाजपा नेता भी मंच पर दिखे।
इस कंबल वितरण कार्यक्रम का वीडियो राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर साझा किया और कटाक्ष किया कि बिहार की गर्मी में कंबल बांट कर मंत्री ने मानसिक उत्पीड़न का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तो लगता है मुख्यमंत्री ही नहीं उनके मंत्री भी पगला गए हैं।
कार्यक्रम बेगूसराय के मंसूरचक ब्लॉक के अहियापुर गांव में हुआ जहां 36 से 37 डिग्री की गर्मी में सैकड़ों लोगों को कंबल दिए गए। आरजेडी ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री ने गर्मी में ऐसे सामान बांटे जैसे बीज के दाम में आम मिल जाएं।
इस मामले में जब मीडिया ने खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता से संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल इस मुद्दे ने बिहार की राजनीति में गर्मी ला दी है और विपक्ष इसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
What's Your Reaction?






