बिहार पुलिस कांस्टेबल ( ऑपरेटर ) भर्ती 2026, जल्द करे आवेदन...
बिहार पुलिस कांस्टेबल ( ऑपरेटर ) पद हेतु अप्लाई करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक अभ्यर्थी Central Selection Board Of Constable के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Police Recruitment 2026 बिहार समेत देश भर के नौजवानों में पुलिस विभाग में नौकरी की ललक देखी जाती है। बिहार के युवाओं के लिए बिहार पुलिस में नौकरी का बेहतरीन अवसर सामने आया है। जो भी युवा बिहार पुलिस कांस्टेबल (ऑपरेटर) की नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए 31 मार्च, 2026 तक आवेदन करने का मौका है।
ऐसे सभी इच्छुक अभ्यर्थी आखिरी तारीख के पहले अप्लाई कर दें क्योंकि आवेदन की तारीख फिर से नहीं बढ़ाई जाएगी।
Bihar Police Constable Operator Salary बात करें अगर इस पद के लिए सैलरी की तो इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ₹21,700 से ₹69,100 तक प्रतिमाह वेतन के रूप में प्राप्त होगा।
आवेदन करने के लिए योग्यता :
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में छूट के प्रावधान है।
अभ्यर्थी का न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैथ, फिजिक्स एवं केमिस्ट्री में 12वीं पास होना अनिवार्य है। एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 45% मार्क्स न्यूनतम निर्धारित है।
सभी वर्गों के आवेदकों को अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। सभी वर्ग के आवेदकों के लिए ₹100 फीस देना होगा।
Bihar Police Recruitment 2026 के लिए कैसे करें आवेदन:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु वेबसाइट के होम पेज पर नाम भरें और पासवर्ड बनाएं।
- मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरें एवं कागजात अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- फार्म सबमिट हो जाने के बाद एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0