बिहार में होगा 05 लाख करोड़ का निवेश, विधानसभा में सीएम का ऐलान
सीएम ने सदन को बताया कि पिछली सरकार में 1.36 लाख करोड़ रुपये बिहार में निवेश हुआ पर हम सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच वैसे नहीं ले जा सकें जैसे ले जाना चाहिए था। उन्होंने साफ किया कि मेरी सरकार की प्राथमिकता बिहार से पलायन रोकना, रोजगार उपलब्ध कराना और कारोबार को बढ़ावा देना है।
CM सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश होने जा रहा है। यह निवेश नवंबर में होगा जब एनडीए सरकार का एक साल पूरा होगा।
सीएम ने सदन को बताया कि पिछली सरकार में 1.36 लाख करोड़ रुपये बिहार में निवेश हुआ पर हम सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच वैसे नहीं ले जा सकें जैसे ले जाना चाहिए था। उन्होंने साफ किया कि मेरी सरकार की प्राथमिकता बिहार से पलायन रोकना, रोजगार उपलब्ध कराना और कारोबार को बढ़ावा देना है।
सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में बोलते हुए कहा कि आज अगर मैं बिहार का मुख्यमंत्री हूं तो सीएम नीतीश कुमार की इच्छाशक्ति से हूं। सीएम ने सदन में विस्तारपूर्वक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों का बखान किया। सम्राट चौधरी ने शराबबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक काम है।
सदन में मुख्यमंत्री ने राज्य के 208 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने और प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का ऐलान किया। उन्होंने बेतहाशा रेफर संस्कृति को रोकने का भी भरोसा सदन के माध्यम से राज्य को दिया। एक बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि हम बिहार में आने वाले समय में जल मार्ग परिवहन को बढ़ावा देंगे। परिवहन सेवा को और बेहतर बनाया जाएगा।
इसके साथ ही देश की राजधानी नई दिल्ली में सांसदों के लिए बनें आवासीय परिसर का नाम कोसी रखे जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक समय में कोसी का पानी बिहार में त्रासदी लाया करता था लेकिन आज यह पानी वरदान बनता जा रहा है। कोसी के इलाके में कृषि का हजारों एकड़ रकबा बढ़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0