होटल और पार्क बनाने वालों को नीतीश सरकार देगी 30% तक वित्तीय मदद

बिहार सरकार राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। इसी क्रम में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब बिहार में होटल, एम्यूजमेंट पार्क और टूरिस्ट फैसिलिटी के विकास पर उद्यमियों को 30% तक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

Jan 23, 2026 - 07:41
 0  0
होटल और पार्क बनाने वालों को नीतीश सरकार देगी 30% तक वित्तीय मदद

बिहार की नीतीश सरकार पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बिहार के हर जिले में स्टार रेटिंग वाले होटल, एम्यूजमेंट पार्क का निर्माण और पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। 

इस के लिए बिहार सरकार की टूरिज्म पॉलिसी के तहत उद्यमियों को 30 फीसदी तक वित्तीय मदद दी जा रही है ताकि इससे निवेशक आकर्षित हो और पर्यटन उद्योग में अधिकतम निवेश आ सके। 

सरकार पर्यटन उद्योग क्षेत्र को विकसित करना चाहती है। राज्य में ज्यादा से ज्यादा होटल और रिसोर्ट आदि बनेंगे तो दूसरे राज्यों से पर्यटकों का बिहार आगमन होगा। इससे सरकार को राजस्व प्राप्त होगा और बिहार के नौजवानों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। 

राज्य के पर्यटन सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने एक ऑनलाइन बैठक के दौरान उद्यमियों से बातचीत में यह जानकारी दी। इस बैठक में राज्य के अलग अलग जिलों से 21 उद्यमी बैठक में शामिल थें। 

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग का लक्ष्य है कि राज्य के हर जिलों में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार हो। पर्यटक चाहे बिहार के जिस भी हिस्से में जाएं तो उन्हें वहां आधुनिकतम और बुनियादी सुविधाएं मिल सके। 

पर्यटन सचिव ने बैठक में ऑनलाइन भाग लेने वाले सभी उद्यमियों से आग्रह किया कि राज्य सरकार की इस टूरिज्म पॉलिसी का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों और दूसरे उद्यमियों को भी प्रोत्साहित करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0