बिहार: 1060 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी बात...
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने अलग अलग विषयों की बंपर बहाली निकाली है। सिविल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के साथ ही कई ट्रेड में खाली पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई है। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 37 वर्ष तय है। आवेदन की अंतिम तारीख 06 मई 2026 तक है।
इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग नौकरी के लिए बेहतरीन मौके लेकर आया है। अलग अलग विभागों में प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती हेतु आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर दिया है। उम्मीदवार https://btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इनमें सर्वाधिक 252 रिक्तियां कम्प्यूटर साइंस और आईटी के लिए हैं। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तीनों विषय में अलग अलग 166-166- 166 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 146 पदों के साथ ही बायोटेक, केमिकल, फिजिक्स और केमिस्ट्री आदि पदों के लिए भी कई रिक्तियां निकाली गईं हैं।
आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 06 मई 2026 है। आवेदक को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषयों में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क 600 रुपए हैं। SC, ST और महिलाओं के लिए 150 रुपए निर्धारित है।
आवेदन की प्रक्रिया
https://btsc.bihar.gov.in पर जाएं। वहां New Registration पर क्लिक कर सभी जरूरी विवरण भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सबमिट कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0