15 सितंबर को बदलेगा बिहार का मौसम, कई हिस्सो में बरसेंगे बादल

दक्षिण मध्य बिहार में बारिश के साथ गरज और चमक का असर दिखने की भी संभावना है। पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर, जमुई, खगड़िया और मुंगेर में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Sep 14, 2026 - 20:47
 0  0

मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर को बिहार में मौसम का मूड बदल सकता है। राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश तो कहीं गरज चमक के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

जिलों की बात करें तो सीतामढ़ी, समस्तीपुर, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि इलाको के साथ ही सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा आदि जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

दक्षिण मध्य बिहार में बारिश के साथ गरज और चमक का असर दिखने की भी संभावना है। पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर, जमुई, खगड़िया और मुंगेर में बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में भी बारिश होने की संभावना है। रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद में भी मौसम बदल सकता है। 

मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है और एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि आंधी या बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में न रहें। नजदीक में कोई भी पक्का मकान देखकर वहां चले जाएं। लोगों को अनावश्यक रुप से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News