BPSC शिक्षक भर्ती का आवेदन टला, जानिए वजह

बिहार लोक सेवा आयोग ने फिलहाल 32388 विद्यालय अध्यापकों की 01 सितंबर से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है।

Aug 31, 2026 - 18:07
Aug 31, 2026 - 18:16
 0  0
BPSC शिक्षक भर्ती का आवेदन टला, जानिए वजह

बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 को लेकर बड़ी खबर है। 01 सितंबर से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। अब 01 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया को टाले जाने की खबर सामने आने के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल देखा जा रहा है। खास तौर से जो अभ्यर्थी आवेदन की तैयारी कर रहे थें, उनके लिए ये बुरी खबर है। 

आयोग ने अपने नोटिस में आवेदन प्रक्रिया टालने की वजहों का भी खुलासा किया है। बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार प्रक्रियात्मक बदलाव की वजह से 01 सितंबर से प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

इससे स्पष्ट है कि आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया में बदलाव किए जा रहे हैं। आयोग ने अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन यह बताया गया है कि जल्द ही ऑनलाइन आवेदन के लिए नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

अतः BPSC TRE 4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा। नई तारीख की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News