बिहार मे आज से बस का सफर हुआ महंगा, आम आदमी की बढ़ी परेशानी....

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने अपनी बस सेवाओं के किराए में इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई दरें आज यानी 01 जून से लागू हो जाएं। किराए में बढ़ोतरी का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इससे तमाम बस सेवाएं महंगी हो जाएंगी।

Jun 1, 2026 - 09:39
Jun 1, 2026 - 10:08
 0  0
बिहार मे आज से बस का सफर हुआ महंगा, आम आदमी की बढ़ी परेशानी....

बिहार मे आज से आम यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। वैसे लोग जिनके लिए बस का सफर ही परिवहन का सुगम साधन है, अब उन्हें जेब ढीली करनी होगी। बसों का किराया 5 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने अपनी बस सेवाओं के किराए में इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई दरें आज यानी 01 जून से लागू हो जाएं। किराए में बढ़ोतरी का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इससे तमाम बस सेवाएं महंगी हो जाएंगी। 

इस निर्णय के साथ ही विभिन्न इलाकों के बीच चलने वाली साधारण, एक्सप्रेस, एसी नॉन एसी बसों का किराया बढ़ जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने इसके पीछे डीजल की बढ़ती कीमतों को वजह बताया। 

उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रहीं हैं। इसेक साथ ही स्पेयर पार्ट्स भी महंगे होते जा रहे हैं। वाहनों का मेंटनेंस खर्च भी बढ़ रहा है। परिचालन लागत में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इसे देखते हुए निगम के पास किराये में बढ़ोतरी के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वैसे भी लंबे समय सेे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने किराये में कोई वृद्धि नहीं की थी। इसकी वजह से निगम आर्थिक दबाव से जूझ रहा था। 

निगम के किराये में वृद्धि के फैसले के बाद बिहार में अलग अलग श्रेणी के बसों में किराये में 05 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि विभिनन रुट और बसों की श्रेणी के अनुसार बढ़ी हुई दरों में स्वाभाविक अंतर देखने को मिल सकता है। 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने राज्य के सभी बस अड्डों और टिकट काउंटरों की नई सूची उपलब्ध कराने की बात बात कही है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक सिटी बसों की नई किराये की सूची जारी नहीं हो सकी है। 

बात करें सरकारी बसों की नई दरों की तो पटना से अब सीतामढ़ी जाने के लिए 282 रुपये, बिहारशरीफ जाने के लिए 161 रुपये, मोतिहारी जाने के लिए 319 रुपये, रक्सौल के लिए 418 रुपये, मुजफ्फरपुर जाने के लिए 161 रुपये, बेतिया के लिए 403 रुपये देना होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News