बिहार में अप्रैल से जमीन खरीदना हो जाएगा महंगा, बढ़ जाएगा सर्किल रेट
Bihar Bhumi News 2026 बिहार में सरकार सर्किल रेट में जल्द ही बड़ा बदलाव करने जा रही है जिसके बाद जमीन खरीदना काफी ज्यादा महंगा पड़ने वाला है। सर्किल रेट में बढ़ोतरी से जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा, इसकी वजह से कई इलाकों में कीमतें तीन से चार गुनी तक बढ़ सकती है।
Bihar Bhumi News 2026 बिहार सरकार ने नए फाइनेंसिल ईयर 2026-27 से जमीन और फ्लैट के सर्किल रेट में भारी वृद्धि करने की तैयारी कर ली है। जिला मूल्यांकन समितियों ने सरकार को जो सिफारिशें दी हैं, उसे अगर आधार मानें तो लगभग 3 से चार गुना तक सर्किल रेट बढ़ाया जा सकता है। जाहिर तौर पर इसका सीधा असर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री पर पड़ेगा और यह महंगा हो जाएगा।
बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग को जिला मूल्यांकन समितियों की सिफारिशें प्राप्त हुईं हैं। उन सिफारिशों के आधार पर मिनिमम वैल्यूूूूूूूूू रजिस्टर यानी एमवीआर में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है और इसे बिहार सरकार को भेज दिया है। इस कदम के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पिछले 10 सालों में बिहार में जमीनों की कीमत तो बेतहाशा बढ़ी है लेकिन सरकारी सर्किल रेट में उस हिसाब से बदलाव नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आखिरी बार 2013 में और शहरी क्षेत्र में 2016 में सर्किल रेट की दरें तय हुई थीं। इस कारण से जमीन का बाजार भाव और सरकार द्वारा निर्धारित दरों के बीच काफी असमानता हो चुकी है। इस असमानता को दूर करने के लिए नया सर्किल रेट लाना जरुरी माना जा रहा है।
इस नए फैसले से आम खरीदारों के लिए मुसीबत बढ़ेगी क्योंकि बिहार के शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में जमीन की कीमतें पहले से ही आसमान पर है।
सर्किल रेट में प्रस्तावित भारी भरकम बढ़ोतरी के बाद जमीनों की कीमतें बढ़ना तो तय है ही, इसके साथ ही रजिस्ट्री शुल्क और स्टांप ड्यूटी के तौर पर भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सरकार के इस फैसले से सरकार का राजस्व तो बढ़ जाएगा लेकिन आम आदमी की जेब पर बोझ भी बढ़ जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0