नए CM और डिप्टी CM पर लगभग सहमति, चिराग का बड़ा बयान

लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में अगले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लेकर मोटे तौर पर सहमति बन चुकी है। चर्चा अब सरकार गठन की चल रही है।

Mar 23, 2026 - 13:32
 0  0
नए CM और डिप्टी CM पर लगभग सहमति, चिराग का बड़ा बयान
साभार : चिराग पासवान Facebook Page

बिहार के लोगों के मन में जिज्ञासा बढ़ती ही जा रही है कि Kaun Banega Bihar Ka New CM बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। आम तौर पर लोग यह मान कर चल रहे हैं कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से बार बार सम्राट चौधरी की पीठ ठोंक रहे हैं, उससे सम्राट चौधरी के समाज के लोगों के हौंसले बुलंद हैं। 

इस विषय पर कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोमवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में नई सरकार को लेकर सबकुछ साफ हो चुका है। जल्द ही सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। 

चिराग ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम कौन बनेगा, इस पर मोटा मोटी यानी लगभग सहमति बन चुकी है। अभी नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए के भीतर विचार विमर्श जारी है। बहुत जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी। 

वहीं सम्राट चौधरी का नाम पूछने पर चिराग पासवान ने जवाब दिया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभी बिहार के गृह मंत्री के रूप में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि सम्राट चौधरी के नाम पर बहुत कुछ बोलने से चिराग पासवान बचते रहें। 

बता दें कि बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। उनका मुख्यमंत्री पद छोड़ना तय हो चुका है। बिहार में भाजपा का नया मुख्यमंत्री बनेगा, यह भी तय हो चुका है। बिहार का राजनीतिक माहौल गरम है। देखना दिलचस्प होगा कि अब कब नीतीश अपना पद छोड़ते हैं और कौन नया मुख्यमंत्री बनता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News