Delhi Blast: पंकज साहनी के निधन से समस्तीपुर के गांव में छाया मातम और शोक का माहौल
Delhi Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम 10 नवंबर 2025 को हुए धमाके में समस्तीपुर, बिहार के पंकज साहनी
Delhi Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम 10 नवंबर 2025 को हुए धमाके में समस्तीपुर, बिहार के पंकज साहनी (लगभग 22 वर्ष) की भी मौत हो गई। पंकज, राम बालक साहनी के सबसे बड़े पुत्र थे, जो खानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड नंबर 7, हसनपुर गांव के निवासी थे। इस दुःखद घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है।
परिवार और गांव में शोक की छाया
घटना के बाद से पूरा गांव गमगीन माहौल में डूबा हुआ है। पंकज की मौत ने गांव में मातम छा दिया है। पंकज की चाची रूबी देवी ने बताया कि पंकज पिछले 20-25 वर्षों से पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। उनके माता-पिता भी उनके साथ ही रहते थे। पंकज के छह भाई-बहन थे। दिल्ली में वह टैक्सी चलाते थे। लगभग चार साल पहले परिवार शादी के लिए गांव आया था, लेकिन फिर सब वापस लौट गए और फिर कभी वापस नहीं आए।
पंकज ने अपने दादा से की अंतिम बात
पंकज ने अपने दादा बलेश्वर साहनी से अंतिम बार दोपहर करीब 4:30 बजे बात की थी। थोड़ी देर बाद जब दादा ने फिर से उसी नंबर पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। धमाके की खबर सुनते ही परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
रिश्तेदार को छोड़ने जाते हुए हुआ हादसा
खबरों के मुताबिक पंकज टैक्सी ड्राइवर था। परिवार को पंकज की मौत की जानकारी उसके वाहन की फोटो देखकर मीडिया से मिली। घटना के समय पंकज अपने एक रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी रेड फोर्ट के पास कार में विस्फोट हो गया और वह हादसे का शिकार हो गया।
दिल्ली धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 25 लोग घायल हैं। इस घटना के बाद कई एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और जांच-पड़ताल में जुट गई हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस मामले में UAPA के तहत FIR दर्ज की गई है और कई स्थानों पर छापे भी मारे गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0