पूर्व RJD उम्मीदवार खेसारी लाल उतरे प्रशांत किशोर के समर्थन में....

भोजपुरी गायक सह अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि मुझे प्रशांत किशोर भैया हमेशा से पसंद रहे हैं। वो एक पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और उनके पास एक स्पष्ट विजन है। बिहार विधानसभा में कम से कम एक ऐसा इंसान जरुर होना चाहिए जो बिहार के बच्चों की पढ़ाई, रोजगार और भविष्य की बात करे। खेसारी ने कहा कि अब तक बिहार ने कई नेताओं को अवसर दिया है तो एक अवसर पीके को भी दिया जाना चाहिए।

Jul 19, 2026 - 22:34
Jul 19, 2026 - 22:40
 0  0
पूर्व RJD उम्मीदवार खेसारी लाल उतरे प्रशांत किशोर के समर्थन में....
खेसारी लाल यादव के फेसबुक पेज से ली गई सांकेतिक तस्वीर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नया मोड़ आ गया है। छपरा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के प्रत्याशी रहे और भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर का समर्थन किया है। रविवार को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे खेसारीलाल यादव ने प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ करते हुए बांकीपुर के लोगों से योग्यता के आधार पर वोटिंग करने की अपील की है। 

भोजपुरी गायक सह अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि मुझे प्रशांत किशोर भैया हमेशा से पसंद रहे हैं। वो एक पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और उनके पास एक स्पष्ट विजन है। बिहार विधानसभा में कम से कम एक ऐसा इंसान जरुर होना चाहिए जो बिहार के बच्चों की पढ़ाई, रोजगार और भविष्य की बात करे। खेसारी ने कहा कि अब तक बिहार ने कई नेताओं को अवसर दिया है तो एक अवसर पीके को भी दिया जाना चाहिए। 

खेसारी लाल यादव ने कहा कि जनता को प्रचार या भावनाओं की जगह उम्मीदवार की सोच और क्षमता को देखकर वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो खुद कम पढ़े लिखे हैं लेकिन उनकी इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा शिक्षित लोग विधानसभा और संसद तक पहुंचें। उनका मानना है कि शिक्षित जनप्रतिनिधि बेहतर नीतियां बना सकते हैं और समाज को सही दिशा दे सकते हैं। खेसारी ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए पीके की जरुरत है। 

छपरा से राजद प्रत्याशी रहे खेसारी लाल यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थय को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उनकी शुभकामनाएं सदैव लालूजी के साथ है और वो उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हं। खेसारी ने सोनम वांगचुक का भी समर्थन करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं बल्कि देश के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। वो उनके आंदोलन का समर्थन करते हैं और लोगों से भी अपील करते हैं कि समाज को ऐसे मुद्दों पर एकजुट होना चाहिए। 
 
What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News