खुशखबरी : पटना से राजगीर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन, स्टॉपेज और समय सारिणी की जानकारी...
बिहार का राजगीर लगातार पर्यटन का हब बनता जा रहा है। पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में ट्रेनों की मांग भी बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राजगीर को नई एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया है।
Patna Rajgir Express बिहार का राजगीर अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी बन चुका है। बढ़ती मांग को देखते हुए यहां आने जाने के लिए नई ट्रेन का तोहफा भारतीय रेलवे द्वारा दिया गया है। यह नई एक्सप्रेस ट्रेन पर्यटकों के लिए बेहद अहम यातायात साधन साबित होगी। सोमवार से पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिहार की राजधानी पटना और राजगीर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।
Rajgir Patna Express बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विशेष ट्रेन के रूप में इसका संचालन होता आ रहा है, जिसे यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए इसका परिचालन नियमित करने का ऐलान किया गया है। ट्रेन नंबर 13354/13353 रोजाना पटना से राजगीर और राजगीर से पटना तक चलेगी।
पटना राजगीर एक्सप्रेस/ राजगीर पटना एक्सप्रेस समय सारिणी
टाइम टेबल की बात करें तो पटना जंक्शन से यह ट्रेन रोज सुबह 9:20 में खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर 12:45 बजे राजगीर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में राजगीर पटना एक्सप्रेस रोजाना दोपहर 15: 10 बजे खुलेगी और शाम 19:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
पटना से राजगीर/राजगीर से पटना स्टॉपेज किन किन स्टेशनों पर
इस ट्रेन का स्टॉपेज राजेंद्र नगर टर्मिनल, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, करौटा, बख्तियारपुर, हरनौत, वेना, बिहारशरीफ और नालंदा के बाद राजगीर पहुंचेगी। वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा।
इस नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन के साथ ही पटना से राजगीर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 03250/03249 का परिचालन बंद हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0