बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव, अगले 24 घंटे में आंधी, पानी, ओला गिरने के आसार...

ऐसा पूर्व मध्य और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के उपर साइक्लोन परिसंचरण का क्षेत्र बने होने की वजह से हो रहा है। बिहार में पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट आई है। लोगों को लू और जानलेवा गर्मी से राहत मिली है।

May 29, 2026 - 10:09
May 29, 2026 - 10:11
 0  0
बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव, अगले 24 घंटे में आंधी, पानी, ओला गिरने के आसार...

Bihar Weather बिहार में मौसम का मिजाज बदल चुका है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह होते ही आसमान में काले बादल छा गए और जोरदार बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी स जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि दो दिन पहले से ही तापमान में गिरावट आ गई थी और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से छुटकारा दिलया था। 

ऐसा पूर्व मध्य और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के उपर साइक्लोन परिसंचरण का क्षेत्र बने होने की वजह से हो रहा है। बिहार में पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट आई है। लोगों को लू और जानलेवा गर्मी से राहत मिली है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल गरजने, वज्रपात के साथ आंधी पानी की संभावना जताई गई है। राज्य के कई इलाकों में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं तो कई जगहों पर बारिश हो रही है। 

नॉर्थ बिहार के कटिहार और पूर्णिया में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अलग अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके साथ ही राज्य के ज्यादातार हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार अगर बंगाल की खाड़ी में सिस्टम मजबूत रहा तो राज्य में समय से पहले मॉनसून की दस्तक हो सकती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News