अक्षरा सिंह मिली तो निशांत ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखा.......

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के बीच हुई मुलाकात को खुद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। निशांत और अक्षरा के बीच की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग संभालने के बाद निशांत कुमार निरंतर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

May 10, 2026 - 12:36
May 10, 2026 - 12:40
 0  0
अक्षरा सिंह मिली तो निशांत ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखा.......


Akshara Singh Nishant Kumar बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से जानी मानी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मुलाकात की। अक्षरा और निशांत की मुलाकात में भोजपुरी फिल्म जगत, स्वास्थ्य सेवाओं और बिहार की प्रगति पर चर्चा हुई। 

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के बीच हुई मुलाकात को खुद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। निशांत और अक्षरा के बीच की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग संभालने के बाद निशांत कुमार निरंतर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म जगत की शेरनी के नाम से विख्यात अक्षरा सिंह से हुई मुलाकात के बाद निशांत कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि बिहार की बेटी और भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

निशांत कुमार ने बताया कि अक्षरा सिंह से मुलाकात के दौरान बिहार की प्रगति और बिहारी भाषा की फिल्मों को बढ़ावा देने पर विमर्श हुआ। अक्षरा सिंह ने बिहार की संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात निशांत कुमार से कही। 

स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से मुलाकात के दौरान अक्षरा सिंह मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंची। इस दौरान अक्षरा एक वीडियो में यह कहती हुई सुनाई पड़ती हैं कि जरा मेरे मोबाइल से भी फोटो ले लीजिए। 

बता दें कि अक्षरा सिंह का राजनीति से पुराना नाता रहा है। एक समय में वो प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के मंच पर भी नजर आ चुकी है। ये अलग बात है कि बाद के दिनों में फिर अक्षरा कभी प्रशांत किशोर की पार्टी के किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आईं। 
 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News