Nishikant Dubey News: निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक की राजनीति के लिए देश से किया समझौता

Nishikant Dubey News: बिहार के कटिहार पहुंचे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा वोट

Nov 8, 2025 - 17:10
 0  0
Nishikant Dubey News: निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक की राजनीति के लिए देश से किया समझौता

Nishikant Dubey News: बिहार के कटिहार पहुंचे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है। सांसद ने सीआईए (CIA) के दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पाकिस्तान के साथ यह तकनीक साझा करना चाहती थीं, ताकि मुस्लिम वोट बैंक को साधा जा सके। दुबे ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि जितना ज्यादा वह “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाएगी, उतना ही ज्यादा मुस्लिम वोट उसे मिलेंगे।

इंदिरा गांधी ने परमाणु तकनीक पाकिस्तान को देने की इच्छा जताई थी: दुबे

मीडिया से बातचीत में निशिकांत दुबे ने कहा, “पाकिस्तान ने 1980 में परमाणु बम बनाने की साजिश रची थी। जब यह बात सामने आई, तो इजराइल भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान पर हमला करना चाहता था। लेकिन 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सेना को कोई कार्रवाई न करने का आदेश दिया। इसी निर्णय की वजह से आज हमारे पड़ोसी देश की वजह से सिरदर्द बढ़ गया है।” उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान परमाणु हथियार संपन्न देश नहीं होता, तो आज उसकी हालत खस्ताहाल होती।

दुबे ने आगे कहा, “1974 का एक सीआईए दस्तावेज इस बात की पुष्टि करता है कि जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया, तो इंदिरा गांधी पाकिस्तान के साथ यह तकनीक साझा करना चाहती थीं। इसका मकसद था मुस्लिम वोट बैंक को खुश करना और राजनीतिक लाभ हासिल करना। यह देश के साथ समझौता करने जैसा कदम था।” उन्होंने कहा कि अगर उस समय ऐसा कदम उठाया जाता, तो भारत की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा सकता था।

‘मुस्लिम वोटों के लिए देश गिरवी रखना गांधी परिवार की आदत’

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस का यह पुराना चरित्र है कि जितना अधिक वह ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाएगी, उतना ही अधिक मुस्लिम वोट हासिल करेगी। देश को गिरवी रखना, समझौता करना और देश की नीतियों को वोट बैंक की राजनीति के हवाले करना गांधी परिवार की परंपरा रही है।” उन्होंने कहा कि इसी वजह से भारत को ऐसा पड़ोसी मिला है जो कभी सुधार नहीं सकता। निशिकांत दुबे के इस बयान से बिहार की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0