सस्पेंस खत्म : नीतीश कुमार ही बनेंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। ऐसे में उनका पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
Nitish Kumar News राज्यसभा चुनाव के बीच जब जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान हुआ तो सस्पेंस का माहौल बन गया था। इधर नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए निर्वाचन हो रहा था, उधर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव की घोषणा हो रही थी। सबके दिमाग में यह ख्याल आने लगा कि क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी छोड़ देंगे।
JDU National President अब सस्पेंस का माहौल खत्म हो चुका है क्योंकि जेडीयू की ओर से जारी चिट्ठी में यह बताया गया कि गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार दिल्ली कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु नामांकन करेंगे। नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा नामांकन होने की संभावना दूर दूर तक नहीं है। ऐसे में नीतीश कुमार का पुनः जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है।
JDU के राष्ट्रीय सचिव सह मुख्यालय प्रभारी मोहम्मद निसार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनता दल यूनाइटेड के वर्ष 2025- 28 के कार्यकाल के लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार को शाम 4:00 बजे पार्टी के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में नामांकन दाखिल किया जाएगा।
विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि नीतीश कुमार की ओर से कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, एमएलसी संजय कुमार सिंह गांधी आदि पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े ( पूर्व राज्यसभा सांसद ) को नामांकन पत्र सौंपेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0