कुख्यात जमीन माफिया संतोष डॉन STF के हत्थे चढ़ा, जानिए पूरी कुंडली
बीते माह जून में आर्थिक अपराध इकाई ने संतोष डॉन के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई की थी। संतोष के 25 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई थी। टीम ने उसके पैतृक गांव रहुई के खिदरचक और पचासा स्थित आलीशान मकानों और व्यवासायिक परिसरों के साथ ही पटना, नालंदा और मुजफ्फरपुर के कई जिलों में फैले उसके ठिकानों को खंगाला था। इस दौरान जांच एजेंसी को बड़े पैमाने पर बेनामी संपत्ति के सबूत हाथ लगे थें।
आखिरकार कुख्यात जमीन माफिया संतोष डॉन एसटीएफ के हत्थे चढ़ ही गया। संतोष डॉन पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, रंगदारी के लिए हत्या और अवैध रुप से जमीन कब्जा करने के दो दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस संतोष की तलाश में थी।
संतोष नालंदा जिले और पटना में अपने कारनामों को अंजाम दिया करता था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। उस पर पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई में मामले दर्ज हैं।
माफिया संतोष डॉन के आपराधिक इतिहास की बात करें तो उसने साल 2015 से ही जरायम की दुनिया में अपना कदम रख दिया था। बेहद कम समय में अपनी दंबगई और रंगदारी से उसने अवैध जमीन कब्जाने का बड़ा नेटवर्क स्थापित कर लिया। इलाके में उसका रसूख इस कदर हो गया था कि वो गरीब और कमजोर किसानों की जमीन कब्जा करने लगा। फर्जी कागजात तैयार कर सरकारी और निजी जमीन हड़पने और लोकल व्यवसायियों से मोटी रकम वसूलने का गोरखधंधा करने लगा।
बीते माह जून में आर्थिक अपराध इकाई ने संतोष डॉन के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई की थी। संतोष के 25 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई थी। टीम ने उसके पैतृक गांव रहुई के खिदरचक और पचासा स्थित आलीशान मकानों और व्यवासायिक परिसरों के साथ ही पटना, नालंदा और मुजफ्फरपुर के कई जिलों में फैले उसके ठिकानों को खंगाला था। इस दौरान जांच एजेंसी को बड़े पैमाने पर बेनामी संपत्ति के सबूत हाथ लगे थें।
माफिया संतोष डॉन के खिलाफ सर्वाधिक मामले पटना जिले के खुसरुपुर थाने में दर्ज है। इसके अलावा उस पर फतुहा, नालदा के भगवान बिगहा और सोहसराय थानों में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, कातिलाना हमले और जमीन कब्जे से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वह जमीन कब्जे के लिए सरेआम लोगों को धमकाता था और फायरिंग करता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह जमीन कब्जा करने में इतना अंध हो गया था कि वो अपने रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शता था। उसने दबाव और रंगदारी से अपने कई रिश्तेदारों की जमीन भी अपने नाम करवा लिया था। इतना ही नहीं उसने अपने गांव के ही कई लोगांे के घरों पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0