चिराग के विधायक कर रहे हंगामा, बहनोई सर्वजीत के पक्ष में

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के कथित अपमान को लेकर बिहार विधान सभा में लोजपा रामविलास के विधायक जमकर हंगामा किया। उधर चिराग पासवान के बहनोई साधु पासवान खुल कर विधायक कुमार सर्वजीत के पक्ष में आ गए हैं।

Feb 16, 2026 - 12:40
Feb 16, 2026 - 12:46
 0  0
चिराग के विधायक कर रहे हंगामा, बहनोई सर्वजीत के पक्ष में
Source : Facebook

बिहार विधानसभा में सोमवार का दिन हंगामेदार रहा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायकों ने सदन में खूब हंगामा किया। लोजपा रामविलास के विधायकों का आरोप है कि प्रतिपक्ष के नेता के इशारे पर राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन में अपने भाषण में दिवंगत नेता रामविलास पासवान का अपमान किया है। 

उधर रामविलास पासवान के दामाद और राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ साधु पासवान खुल कर विधायक कुमार सर्वजीत के पक्ष में उतर आए हैं। 

साधु पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन के उपरांत जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने उनका सरकारी आवास खाली करवाया गया। उनकी मूर्ति तोड़ी गई, उनकी तस्वीरें कूड़े के ढेर पर फेंका गया, तब उनका अपमान नहीं हुआ था क्या ? 

बता दें कि इसके पहले रविवार को राजधानी पटना में लोजपा रामविलास के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित अपमान के मसले पर प्रदर्शन किया और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इसके बाद सोमवार को सदन शुरू होते ही लोजपा रामविलास के विधायकों ने सदन में हंगामा किया। 

दरअसल इन दिनों बिहार विधान मंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान राजद विधायक कुमार सर्वजीत पासवान अपने भाषण के क्रम में रामविलास पासवान के बारे में बोलते हुए बेचारा शब्द का इस्तेमाल कर दिया, जिसे लोजपा रामविलास ने मुद्दा बनाते हुए इसे स्वर्गीय रामविलास पासवान का अपमान करार दिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News