लूट हुई मध्यप्रदेश में, गिरफ्तारी बिहार से, लूट का माल बरामद

मामला जबलपुर जिले के खितौला इलाके का है। यहां पर इसाफ बैंक की स्थानीय शाखा में दिनदहाड़े भीषण डकैती हुई थी। इस डकैती में बैंक से 05 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और 14.873 किलोग्राम सोने की लूट हुई थी। डकैती के बाद से ही मध्यप्रदेश की पुलिस ने डकैतों की तलाश में छापेमारी की कार्रवाई शुरु हुई थी।

Jul 26, 2026 - 21:10
Jul 26, 2026 - 21:35
 0  0
लूट हुई मध्यप्रदेश में, गिरफ्तारी बिहार से, लूट का माल बरामद
सोशल मीडिया से साभार तस्वीर

मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुई हाईप्रोफाइल बैंक डकैती मामले में बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जबलपुर पुलिस और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में गया जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार और लूटा हुआ सोना बरामद किया।

मामला जबलपुर जिले के खितौला इलाके का है। यहां पर इसाफ बैंक की स्थानीय शाखा में दिनदहाड़े भीषण डकैती हुई थी। इस डकैती में बैंक से 05 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और 14.873 किलोग्राम सोने की लूट हुई थी। डकैती के बाद से ही मध्यप्रदेश की पुलिस ने डकैतों की तलाश में छापेमारी की कार्रवाई शुरु हुई थी।

जांच के दौरान डकैती के तार बिहार से जुड़े पाए गए। इसके बाद जबलपुर पुलिस ने बिहार एसटीएफ से संपर्क साधा। निशानदेही के आधार पर गया जिले के इमामगंज थाना और बोध गया स्वैट टीम के साथ मिलकर स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया। तकनीकी और लोकल सूचना के आधार पर छापेमारी में डकैती के मुख्य आरोपी सुनील पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। 

सुनील पासवान ने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल किया। पुलिस को गिरोह के दूसरे सदस्यों और लूट के सामान की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने इमामगंज थाना क्षेत्र से श्रवण कुमार उर्फ छोटू महतो को धर दबोचा। छोटू महतो ही लूटे गए सोने को ठिकाने लगाने का काम कर रहा था। पुलिस ने बैंक से लूटे गए सोने में से 349 ग्राम सोना बरामद किया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त दो जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्टल भी बरामद किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News