तेजप्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार. अब सुदर्शन चक्र चलेगा
राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन का दिन रहा। जनसुराज के प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज कुमार और जेजेडी की वीणा मानवी ने अपना नामांकन किया। वीणा मानवी नामांकन के बाद गिरफ्तार हो गईं जिस पर पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव ने आक्रोश व्यक्त किया।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अंतिम दिन नामांकन को लेकर गहमा गहमी मची रही। इसी दौरान पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। वीणा मानवी की गिरफ्तारी किसी पुराने मामले में हुई है। गिरफ्तारी के बाद काफी समय तक नामांकन स्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। वीणा मानवी के समर्थक इससे नाराज दिखाई दिए।
वहीं पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव ने इस गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि हमारे दल की उम्मीदवार वीणा मानवी जी को नामांकन के दिन गिरफ्तार कर लिया गया। हमें इस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया गया है।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक है। मैं तेजप्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में पूरी मजबूती के साथ वीणा मानवी जी के साथ खड़ा हूं। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। जरुरत पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कोर्ट का द्वारा भी खटखटा सकते हैं। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की यहां जीत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0