MLC चुनाव जीतने के बाद तेजस्वी का जोश हाई, बैलेट से चुनाव हुए तो एनडीए कहीं नहीं टिकेगा.....
तेजस्वी यादव ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से हुए होते तो आरजेडी को कम से कम 150 सीटें मिलती। तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकार में बैठे लोगों ने मशीन के साथ छल कपट कर हमें हराने का काम किया।
MLC Bypoll 2026 बक्सर भोजपुर स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव मे आरजेडी की जीत के बाद आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का जोश हाई है। इस जीत के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो एनडीए कहीं नहीं टिकेगा। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि ईवीएम से चुनाव होते हैं तो सरकार में बैठे लोग छल कपट करते हैं और चुनाव परिणामों को प्रभावित करते हैं। इस जीत के मौके पर तेजस्वी यादव ने सभी चुनावों को बैलेट पेपर से ही कराने की मांग कर एक बार फिर से नई बहस छेड़ दी है।
बता दें कि आरजेडी ने बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में जेडीयू से उसकी सीट छीन ली है। बक्सर भोजपुर स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी सोनू राय ने एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को भारी अंतर से हरा दिया। लगभग 350 वोटों से आरजेडी की जीत हुई।
इस जीत के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरजेडी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं के साथ ही एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से हुए होते तो आरजेडी को कम से कम 150 सीटें मिलती। तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकार में बैठे लोगों ने मशीन के साथ छल कपट कर हमें हराने का काम किया।
ईवीएम पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि आज के जमाने में भी जब मशीन से चुनाव होते हैं तो गिनती में भी पूरा दिन लग जाता है। रात के एक दो बजे तक काउंटिंग का काम चलता ही रहता है। बैलेट पेपर में भी तो इतना ही वक्त लगता था। जब ईवीएम से काउंटिंग करने में भी दिन भर का समय लग ही रहा है तो बैलेट पेपर से चुनाव क्यों नहीं कराई जा रही है !
तेजस्वी यादव ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने की स्थिति में चुनाव परिणाम सबको पता है। ऐसे में भाजपा और एनडीए कहीं भी टिकने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र में पारदर्शिता और जनविश्वास बनाए रखने के लिए ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की वकालत की है। बिहार विधानसभा चुनाव काउंटिंग की याद दिलाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही थी तब आरजेडी 150 सीटों पर आगे थी।
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि हम जीतने के बाद भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने के पक्षधर रहते हैं। एमएलसी उपचुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव बैलेट पेपर से हुए थें, इसलिए जनता का असली जनादेश आपके सामने है।
बता दें कि भोजपुर बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर जेडीयू के निवर्तमान एमएलसी राधाचरण सेठ के संदेश विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव में राधाचरण सेठ के बेटे कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया था। उनके सामने आरजेडी के सोनू राय थें। निर्दलीय प्रत्याशी मनोज उपाध्याय द्वारा संघर्ष को त्रिकोणिय बना दिया गया था और सीट आरजेडी की झोली में चल गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0