ममता ने जो किया, वो तेजस्वी नहीं कर पाएं.....

सत्ता, संसाधान और मशीनरी से लड़ना इतना आसान नहीं होता। तेजस्वी इस बात को समझ नहीं पाएं और चूक गए। जब बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में एसआईआर कराने की घोषणा हुई, तेजस्वी की लड़ाई उसी दिन बड़ी और कड़ी हो गई थी। जिस तरह से इसका प्रतिकार होना चाहिए था, तेजस्वी नहीं कर सकें।

Feb 5, 2026 - 19:08
Feb 5, 2026 - 19:14
 0  0
ममता ने जो किया, वो तेजस्वी नहीं कर पाएं.....

आप विरोधी हो सकते हैं, समर्थक हो सकते हैं लेकिन लीडरशीप क्या होता है, ये ममता बनर्जी ने भारत के तमाम विपक्षी नेताओं को बता दिया है। 

ममता बनर्जी ने जो किया, वो ऐतिहासिक है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि कोई मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाई के दौरान जजों के सामने मौजूद रहा हो और अपने राज्य की तरफ से तथ्य और तर्क रख रहा हो....शायद यही काम तेजस्वी यादव को करना था....तेजस्वी भी अपनी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे थें और अभी ममता बनर्जी भी अपनी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा है....

सत्ता, संसाधान और मशीनरी से लड़ना इतना आसान नहीं होता। तेजस्वी इस बात को समझ नहीं पाएं और चूक गए। जब बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में एसआईआर कराने की घोषणा हुई, तेजस्वी की लड़ाई उसी दिन बड़ी और कड़ी हो गई थी। जिस तरह से इसका प्रतिकार होना चाहिए था, तेजस्वी नहीं कर सकें। बिहार में वोट चोरी को लेकर जो संघर्ष हुआ, वो संघर्ष राहुल गांधी का था। तेजस्वी सिर्फ उनके सारथी की तरह साथ चल रहे थें, जबकि होना यह चाहिए था कि तेजस्वी संघर्ष करते और राहुल गांधी उनके सारथी बनकर उनके साथ खड़े रहतें। 


पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के चैंबर में घुसकर चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी अपने राज्य में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेसिंव रिवीजन को चुनौती देने वाल अपनी याचिका पर बहस करने आईं थीं। तेजस्वी यादव के बारे में कोई कभी नहीं सोच सकता है कि किसी भी राजनीतिक मामले को लेकर वो भी कभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद रहें। 


डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक ममता बनर्जी एडवोकेट अवतार में नजर आईं। हालांकि कई लोग इस पर सवाल भी उठाते रहें कि क्या ममता बनर्जी एडवोकेट हैं तो इसका जवाब है कि हां, ममता बनर्जी एडवोकेट हैं। उन्होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी के जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज से साल 1982 में एलएलबी किया था। 2023 तक वो एक प्रैक्टिस करने वाली वकील भी थीं। 


ममता बनर्जी ने गरज कर सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के समक्ष कहा कि आज बंद दरवाजों के पीछे न्याय रो रहा है। ममता बनर्जी ने चीफ जस्टिस से 05 मिनट का वक्त मांगा। चीफ जस्टिस ने ममता बनर्जी को 15 मिनट का वक्त दिया। आजादी के बाद ये पहली बार था जब कोई सीटिंग चीफ मिनिस्टर वकील के रुप में जज के सामने था। 


ममता बनर्जी के पास लॉ की डिग्री है भी है तो वो कोई बहुत बड़ी प्रोफेशनल एडवोकेट नहीं हैं जो कोर्ट के सामने दलीलें रख लेतीं लेकिन ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत है कि वो स्वयं फ्रंट पर आकर लड़ती हैं। वो परदे के पीछे नहीं रहतीं। हर तरह का संघर्ष वो स्वयं करती हैं, सीएम होने के बावजूद सड़क पर उतरकर स्ट्रीट फाइटर बन जातीं हैं। तेजस्वी यादव को अगर बिहार की राजनीति में प्रासंगिक बने रहना है तो उन्हें ममता बनर्जी की तरह स्ट्रीट फाइटर बनना ही होगा।


तेजस्वी यादव भले ही आज भी बिहार में विपक्ष के सबसे बड़े नेता हैं लेकिन कभी किसी ने उन्हें सड़क पर उतरकर संघर्ष करते हुए नहीं देखा। बिहार में आज भी कई मुद्दे ज्वलंत हैं। कई मोरचों पर बिहार सरकार निरंतर विफल है लेकिन तेजस्वी इस पर कुछ करते हुए तो दूर बोलते हुए भी दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने तो बिहार बजट पर भी प्रतिक्रिया देना मुनासिब नहीं समझा। 


एसआईआर के मसले पर हवाई चप्पल और सूती साड़ी पहन कर ममता बनर्जी ने जो तेवर दिखाए हैं, वो इतिहास में अंकित हो गया है। भारतीय राजनीति का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें ममता बनर्जी के संघर्ष का अलग अध्याय लिखा जाएगा। तेजस्वी यादव से लेकर अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं का संघर्ष सिर्फ बयानों तक नजर आता है। एक राहुल गांधी ही सड़क पर संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन वो नेशनल लीडर हैं। 

ममता बनर्जी ने यह बता दिया है कि लड़ाई सिर्फ जमीर में रहकर ही नहीं लड़ी जाती बल्कि कभी कभी अधिकारों को पाने के लिए संस्थानों में घुसना भी पड़ता है। ममता सिर्फ अपने राज्य की लड़ाई नहीं लड़ रही हैं बल्कि विपक्ष को लड़ना भी सीखा रही हैं। 

तेजस्वी यादव ने राजनीति अपने पिता लालू प्रसाद यादव से सीखी हैं लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां कह रही हैं कि तेजस्वी को ममता बनर्जी बनना होगा अन्यथा डगर बहुत मुश्किल है पनघट की...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0