सम्राट चौधरी सरकार ने शिक्षा सुधार को लेकर 4 बड़े फैसले किए
सम्राट चौधरी सरकार ने परीक्षा प्रणाली, स्कूली शिक्षा और छात्र कल्याण को मजबूत बनाने के लिए कई नए पहल करने की घोषणा की है तो चलिए जानते हैं बिहार सरकार के उन 4 फैसलों के बारे में।
भारत के अलग अलग हिस्सों में शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार आंदोलन चल रहे हैं। ऐसे में बिहार में भी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्रों की परेशानियों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 4 बड़े फैसले लिए हैं। सम्राट चौधरी सरकार ने परीक्षा प्रणाली, स्कूली शिक्षा और छात्र कल्याण को मजबूत बनाने के लिए कई नए पहल करने की घोषणा की है तो चलिए जानते हैं बिहार सरकार के उन 4 फैसलों के बारे में।
परीक्षा सुधार समिति का होगा गठन: सम्राट चौधरी सरकार ने पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए राज्यस्तरीय परीक्षा सुधार समिति के गठन का ऐलान किया गया है। यह कमेटी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए काम करेगी और आवश्यक सुधारों के लिए समय समय पर सुझाव भी देगी।
शिक्षा समिति का होगा गठन: बिहार के विद्यालयों में एजुकेशन क्वालिटी में सुधार करने के लिए राज्यस्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समिति का भी गठन किया गया है। यह कमेटी स्कूलों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के विभिन्न उपायों पर विचार करेगी और सरकार को सुझाव देगी।
छात्र कल्याण निदेशालय बनेगा: छात्रों से जुड़ी समस्याओं और मामलों को प्राथमिकता देते हुए उनके निराकरण हेतु शिक्षा एवं संबंधित विभागों में छात्र कल्याण निदेशालय बनाने का भी निर्णय लिय गया है।
सहयोग शिविरों का होगा आयोजन: राज्य सरकार ने चौथा फैसला सहयोग शिविरों को आयोजित करने का लिया है। शिक्षा से जुड़े हुए मामलों के समाधान के लिए सहयोग शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों के माध्यम से छात्र अपनी परेशानियों और शिकायतों को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख पाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0