06 अप्रैल से बिहार के 80 हजार स्कूलों की बदल जाएगी टाइमिंग

06 अप्रैल से बिहार के सभी Government School की Timing बदल जाएगी। अब स्कूलों के संचालन का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक होगा।

Apr 2, 2026 - 11:00
Apr 2, 2026 - 11:18
 0  0
06 अप्रैल से बिहार के 80 हजार स्कूलों की बदल जाएगी टाइमिंग

Bihar School Timing बिहार में गर्मी की दस्तक हो चुकी है। धीरे धीरे गर्मी और धूप दोनों बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदलने वाली है। आगामी 06 अप्रैल से अब सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग हो जाएंगे। 06 अप्रैल से स्कूलों के खुलने का समय सुबह 06:30 बजे होगा जबकि छुट्टी दोपहर 12:20 में होगी। 

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों की नई समय सारिणी इस प्रकार से होगी। सुबह 06:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना और चेतना सत्र होगा। 07:00 बजे से कक्षाएं चलेंगी। एक घंटी 40 मिनट की होगी। पहली घंटी 07:00 बजे से 07:40 तक होगी। दूसरी घंटी 07: 40 से 08:20 तक और तीसरी घंटी 08:20 से 09:00 बजे तक चलेगी। 

09:00 बजे से 09:40 तक इंटरवल होगा। इस दौरान बच्चों को दोपहर का भोजन यानी मिड डे मिल दिया जाएगा। इसके बाद 09:40 से 10:20 बजे तक चौथी घंटी शुरू होगी। 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं, 11 बजे से 11: 40 तक छठवीं, 11: 40 से 12:20 तक सातवीं और अंतिम घंटी होगी। इसके बाद विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News