इस महाशिवरात्रि दर्शन करें बाबा गरीबनाथ का, प्रार्थना होती है स्वीकार, बिहार के इस मंदिर की महिमा अपरंपार है.....
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित बाबा गरीब नाथ धाम का दर्शन हर शिवभक्त को अवश्य करना चाहिए। वैसे तो यहां सावन के महीने में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भी बाबा गरीबनाथ धाम के दर्शन हेतु शिवभक्तों का तांता लगा रहता है। श्री गरीबनाथ धाम को बिहार का देवघर भी कहा जाता है।
बात करें बाबा गरीब नाथ धाम के इतिहास की तो यह लगभग साढ़े तीन सौ साल पुराना है। मान्यता है कि यहां पर मौजूद एक बरगद के विशालकाय वृक्ष को काटते समय लकड़हारे की कुल्हाड़ी से चोट लगी और शिवलिंग से रक्त की धारा बह निकली। यहां पर महादेव अपने सपरिवार यानी माता पार्वती, भगवान गणेश और नंदी भी विराजमान हैं।
लोक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर पहले एक घना वन हुआ करता था। यहां पर पीपल और बरगद के पेड़ों की श्रृंखला थी। वन के मालिक को एक समय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। मजबूरी में उसे यह जमीन बेचनी पड़ी। जब इस पेड़ को कटवाया गया तो पेड़ के नीचे से विशाल शिवलिंग प्रकट हुआ और उसमें से रक्त की धारा बहने लगी।
इसके बाद जमीन के मालिक को रात में महादेव के दर्शन हुअए और इस स्थान पर शिवलिंग स्थापना का आदेश हुआ। बाबा की प्रसिद्धी गरीबों के नाथ में रुप में हुई, इसलिए इस स्थान का नामकरण श्री गरीब नाथ धाम हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी यहां के शिवलिंग पर लकड़हारे की कुल्हाड़ी के निशान मौजूद हैं।
पवित्र श्रावण मास में लाखों की तादाद में शिवभक्त कांवरिए के रुप में यहां आते हैं और बाबा को जल अर्पण करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और विशाल शिव बारात निकाली जाती है, इसमें भी बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होते हैं।
सावन के महीने में लाखों शिवभक्त पहलेजा से जल लेते हैं और बाबा गरीब नाथ को अर्पण करते हैं। आंकड़ां के अनुसार प्रत्येक वर्ष 10 लाख से भी ज्यादा शिवभक्त यहां पर पहलेजा से गंगाजल लाकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं।
इस इलाके के लोगों के तमाम शुभ कार्य बाबा गरीब नाथ से आदेश और आर्शीवाद लेकर ही संपन्न होते हैं। इस धाम में मुंडन, जनेउ और विवाद जैसे कार्य भी संपन्न कराए जाते हैं। भोलेनाथ की कृपा, भक्तों की आस्था और सरकार के सहयोग से दिन प्रतिदिन मंदिर की प्रसिद्धी और सुंदरता में वृद्धि होती जा रही है।
मान्यताओं के अनुसार जो कोई भी शुद्ध हृदय और भावना से श्री गरीब नाथ महादेव से मन्नत मांगता है, वह उनकी इच्छाओं की अवश्य पूर्ति करते हैं। श्री गरीब नाथ धाम से कोई भी भक्त निराश नहीं जाता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0