सैयद अता हसनैन ने ली शपथ, बिहार के 43वें राज्यपाल, जानिए कौन हैं ?

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के रूप में बिहार को नया एवं 43वाँ राज्यपाल मिल गया। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू ने उन्हें शपथ दिलाई। बिहार के नए गवर्नर के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

Mar 14, 2026 - 12:41
Mar 14, 2026 - 13:03
 0  0
सैयद अता हसनैन ने ली शपथ, बिहार के 43वें राज्यपाल, जानिए कौन हैं ?
Adobe

बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने शपथ ले लिया है। राजधानी पटना के लोकभवन में बिहार के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने उन्हें शपथ दिलाई। सैयद अता हसनैन ने आरिफ मोहम्मद खान की जगह ली। सैयद अता हसनैन के बारे में जानकारी आपको अवश्य प्राप्त करनी चाहिए।

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का नाम भारतीय सेना में एक सख्त, अनुशासित और बेहतरीन अधिकारी के रूप में दर्ज है। वो वर्ष 2013 में रिटायर हुए। उनकी आखिरी पोस्टिंग सेना मुख्यालय में सैन्य सचिव के रूप में थी। 

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन एक सैनिक परिवार से आते हैं। उनके पिता सैयद मेहदी हसनैन भी भारतीय सेना में सीनियर ऑफिसर रहे हैं। जनरल सैयद अता हसनैन को उनके सेना करियर के दौरान शानदार नेतृत्व के लिए कई सम्मान, अवॉर्ड और पदक मिले हैं। 

सैयद अता हसनैन की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उनकी पढ़ाई लिखाई शेरवुड कॉलेज से हुई। देश की प्रतिष्ठित मानी जाने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने इतिहास से ग्रेजुएशन किया। एशिया प्रशांत सुरक्षा स्टडी सेंटर, किंग्स कॉलेज लंदन, रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज आदि संस्थानों में उन्होंने सैन्य शिक्षा प्रोग्राम शामिल हैं। 

उन्होंने जम्मू कश्मीर में 15वीं कोर की कमान खुद संभाली थी। इस दौरान उन्होंने कश्मीर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद तो किया ही, स्थानीय लोगों के दिलों में भी जगह बनाने की भरपूर कोशिश की। जम्मू कश्मीर में " हार्ट्स डॉक्ट्रिन " यानी आम लोगों के प्रति केंद्रित नीति को मजबूती से लागू किया था। उनके इन प्रयासों से घाटी में उग्रवाद में कमी आई। 

सैयद अता हसनैन ने अपने प्रोफेशनल करियर में कई संवेदनशील स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। इनमें श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के साथ काम करना उल्लेखनीय है। उन्होंने उग्रवाद के दौर में पंजाब में भी काम किया। नॉर्थ ईस्ट से लेकर जम्मू कश्मीर में कई बार कमान संभाली। यहां तक कि सियाचिन ग्लेशियर जैसे दुर्गम इलाकों में भी अपने यूनिट का नेतृत्व किया और देश का गौरव बढ़ाया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News