राज्यसभा की पांचवीं सीट के उम्मीदवार शिवेश राम कौन है, वाजपेयी सरकार में मंत्री थें पिता....
शिवेश कुमार राम के लिए मुकाबला बेहद कड़ा है। हालांकि एनडीए के नेताओं को इस बात की उम्मीद है कि विपक्षी खेमे में वो सेंध लगाने में कामयाब होंगे और पांचवीं सीट भी उनकी झोली में जाएगा। अब जानिए कि शिवेश कुमार राम कौन हैं ?
Rajyasabha election 2026 बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। कायदे से चार सीट एनडीए के खाते में जा रहा है लेकिन पांचवीं सीट के लिए भी एनडीए ने मैदान में उम्मीदवार उतार दिया है। वो उम्मीदवार हैं शिवेश कुमार राम। शिवेश राम का मुकाबला आरजेडी के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह से होगा। अमरेंद्र धारी सिंह निवर्तमान राज्यसभा सदस्य हैं।
शिवेश कुमार राम के लिए मुकाबला बेहद कड़ा है। हालांकि एनडीए के नेताओं को इस बात की उम्मीद है कि विपक्षी खेमे में वो सेंध लगाने में कामयाब होंगे और पांचवीं सीट भी उनकी झोली में जाएगा।
Who is Shivesh Kumar Ram
अब जानिए कि शिवेश कुमार राम कौन हैं ? भाजपा नेतृत्व ने उनपर अपना भरोसा जताया और राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। शिवेश कुमार राम दलित वर्ग के रविदास समुदाय से आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय मुनीलाल राम आईएएस अधिकारी थें। वो लगातार तीन बार सासाराम लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद बनें। एक बार वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी बनें।
Result Sasaram Loksabha seat
2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में मुनीलाल राम को पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने सासाराम सीट पर हराया था। शिवेश राम अपने पिता का काम देखा करते थें। वर्श 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तत्कालीन सांसद छेदी पासवान का टिकट काटकर शिवेश कुमार राम पर भरोसा जताया। शिवेश कुमार राम को कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज कुमार राम ने नजदीकी मुकाबले में पराजित कर दिया।
Bhojpur District Politics
वर्श 2005 में शिवेश कुमार राम भोजपुर जिले की सहार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी थें लेकिन उस चुनाव में वो तीसरे स्थान पर रहें। साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भोजपुर जिले की अगियांव सीट से जीतकर वो विधायक बनें। फिर 2015 में वो जेडीयू के उम्मीदवार प्रभुनाथ राम से लगभग 14 हजार वोटों के अंतर से हार गए। इसके अलावा वो भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी कई पदों पर रह चुके हैं।
पड़ताल करने पर यह भी नजर आया कि शिवेश कुमार राम वर्श 2000 में चेनारी विधानसभा सीट से भी भाजपा के प्रत्याशी थें और आंकड़ों के मुताबिक उन्हें महज 1019 वोट मिले थें और वो 11वें स्थान पर थें। इस चुनाव में चेनारी विधानसभा सीट से आरजेडी के छेदी पासवान जीते थें और महज 5 हजार वोटों के अंतर से बिहार पीपुल्स पार्टी के रामवचन पासवान हार गए थें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0