बिहार ने रचा इतिहास, दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित हुआ

बिहार के मोतिहारी में विराट रामायण मंदिर में आज पूरे विधि विधान के साथ दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो गई।

Jan 17, 2026 - 21:02
 0  0
बिहार ने रचा इतिहास, दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित हुआ

आज का दिन यानी 17 जनवरी की तारीख बिहार के इतिहास में आने वाली कई सदियों के लिए दर्ज हो गई। पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना पूरे विधि विधान के साथ हो गई। इस शिवलिंग को सहस्त्रलिंगम की संज्ञा दी गई है क्योंकि इसमें 1008 शिवलिंग समाहित है।

इस शिवलिंग के साथ 1072 देवताओं की भी स्थापना हुई है। शिवलिंग की लंबाई 33 फीट और वजन 210 टन है। इस शिवलिंग के लिए 17 फीट की माला को भी विशेष रूप से बनाया गया है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस शिवलिंग के दर्शन पूजन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। 

आज के दिन नीले गगन से हो रही पुष्प वर्षा के बीच शिवलिंग के रूप में महादेव विराजमान हुए। चारों ओर से हर हर महादेव और जय श्री राम का नारा गुंजायमान हो रहा था। इस दौरान हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना चाहता था। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों ने माहौल को भव्य और दिव्य बना दिया था।

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना के लिए आज का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को ही भगवान शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी। आज भी हिंदी कैलेंडर के अनुसार यही तिथि थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मुख्य सचिव, डीजीपी सब की मौजूदगी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस महाआयोजन का गवाह बनीं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहें।जाम से बचने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News