बिहार में पंचायती राज चुनाव कब, मंत्री दीपक प्रकाश ने कही बड़ी बात
बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनाव 2026 के मुद्दे पर कहा कि रही में पंचायती राज के चुनाव अपने समय पर होंगे।
बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां कर रहे संभावित प्रत्याशियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार में पंचायत चुनाव ठीक समय पर ही होंगे। यह बयान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया है। मंत्री के इस बयान के बाद संभावित प्रत्याशियों में हलचल देखी जा रही है।
मंत्री दीपक प्रकाश ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में पंचायत चुनाव अपने समय पर होंगे। परिसीमन प्रक्रिया में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। यह खबर वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों एवं संभावित प्रत्याशियों के लिए राहत भरी खबर है। मंत्री ने यह भी साफ किया कि प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव पहले की तरह ही होंगे।
वहीं आरक्षण रोस्टर से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि साल 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों में नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। इससे राज्य के सभी वर्गों को उचित एवं पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण रोस्टर की व्यवस्था लंबे समय से चली आ रही है और समय के हिसाब से इसे और भी संतुलित बनाने की जरूरत है।
वहीं सीएम नीतीश कुमार से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि आज बिहार में जो सुशासन है वो नीतीश कुमार की वजह से है। बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0