बिहार में मिड डे मिल नहीं होगा बंद, सभी जिलों को भेजा गया निर्देश

देश भर में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत की आ रही खबरों के बीच बिहार सरकार ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में बिहार के किसी भी सरकारी विद्यालय में मिड डे मिल योजना बंद नहीं की जाएगी।

Mar 14, 2026 - 19:08
Mar 14, 2026 - 19:11
 0  0
बिहार में मिड डे मिल नहीं होगा बंद, सभी जिलों को भेजा गया निर्देश
Adobe

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल योजना बहाल रहेगी। एलपीजी सिलेंडरों की कथित किल्लत का कोई असर बिहार के स्कूलों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। बिहार के सरकारी विद्यालयों में 01 करोड़ 30 लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन सभी बच्चों के मिड डे मिल की आपूर्ति नियमित तौर पर सुनिश्चित करने का निर्देश सरकार की ओर सभी जिलों को दिया गया है। 

बिहार के मिड डे मिल निदेशालय के डायरेक्टर विनायक मिश्रा ने राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस विशय में आधिकारिक रुप से निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य के जितने भी प्रारंभिक स्कूल हैं, उन सभी में एलपीजी से ही मिड डे मिल तैयार किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि स्कूलों में एलपीजी की सप्लाई के विशय में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉरपारेशन लिमिटेड से बात किया है। इंडियन ऑयल की ओर से आश्वस्त किया गया है कि प्रारंभिक स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर नियमित सिलेंडर आपूर्ति किया जाएगा। 

मिड डे मिल डायरेक्टर विनायक मिश्रा ने बताया है कि राज्य में एलपीजी पर्याप्त मात्रा में है। यह जानकारी उन्हें सभी ऑयल कंपनियों ने दी है। बिहार के सभी 38 जिलों को पहले की तरह नियमित रुप से मिड डे मिल बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति होती रहेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी आकस्मिक कारणों से स्कूल में सिलेंडर खत्म हो जाएगा तो वहां लकड़ी से भोजन बनाया जाएगा और छात्रों को खिलाया जाएगा। किसी भी हाल में मिड डे मिल योजना नहीं रुकेगा। 

डायरेक्टर के अनुसार एलपीजी खत्म होने की सूरत में लकड़ी से भोजना निर्माण पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में मान्य है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यालय ने किसी भी जिले को लकड़ी से भोजन बनाने का निर्देश नहीं दिया है बल्कि यह पहले से एलपीजी समाप्त हो जाने पर आकस्मिक प्रावधान का हिस्सा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News