भरत तिवारी इनकाउंटर: चिराग पासवान ने गृह मंत्री से मुलाकात की
भरत तिवारी मामले को लेकर बिहार का सवर्ण समाज विशेष तौर पर ब्राह्मण समाज लगातार भाजपा से नाराजगी जाहिर कर रहा है तो वहीं राजगीर मामले को लेकर पासवान समाज में चिराग पासवान के प्रति रोष व्याप्त है। अगर केंद्र और बिहार सरकार ने मिलकर इस नाराजगी को वक्त रहते दूर नहीं किया तो भाजपा को आने वाले चुनावों में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बिहार का बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामला अब केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंच चुका है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर भरत तिवारी एनकाउंटर और राजगीर में हुई भीड़ की हत्या के मामले से अवगत कराया।
चिराग पासवान ने नालंदा जिले के राजगीर में भीड़ द्वारा पासवान समाज के दो युवकों की बेरहमी से की गई हत्या और फिर भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मसले की विस्तृत जानकारी अमित शाह को दी। चिराग पासवान ने दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग केंद्रीय गृह मंत्री से की। चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र इंसाफ दिलाने की अपील की है।
बता दें कि इन दोनों मामलों को लेकर बिहार की सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है। बिहार पुलिस और बिहार सरकार की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। सरकार की नीयत पर सवालों की बौछार हो रही है। एनडीए के तमाम घटक दलों को लोगों के सवालों से जूझना पड़ रहा है।
भरत तिवारी मामले को लेकर बिहार का सवर्ण समाज विशेष तौर पर ब्राह्मण समाज लगातार भाजपा से नाराजगी जाहिर कर रहा है तो वहीं राजगीर मामले को लेकर पासवान समाज में चिराग पासवान के प्रति रोष व्याप्त है। अगर केंद्र और बिहार सरकार ने मिलकर इस नाराजगी को वक्त रहते दूर नहीं किया तो भाजपा को आने वाले चुनावों में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इन दोनों ही मामलों में भाजपा या एनडीए यह भी कहने की स्थिति में नहीं है कि विपक्ष इन पर राजनीति कर रहा है क्योंकि अब इन मुद्दों पर सवाल खुद जनता पूछ रही है क्योंकि विपक्ष को जनता ने अपने वोट से इतनी बुरी तरह से खामोश कर दिया है कि वो सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया पर सवाल पूछकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0