Bihar Elections 2025: मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो – राहुल गांधी, तेजस्वी और ममता पर साधा निशाना

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है। सत्ताधारी दल और विपक्ष एक-दूसरे पर तीखे

Nov 1, 2025 - 18:40
 0  0
Bihar Elections 2025: मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो – राहुल गांधी, तेजस्वी और ममता पर साधा निशाना

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है। सत्ताधारी दल और विपक्ष एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री लगातार बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) की देर शाम पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट पर सातवें दिन लगातार रोड शो किया। भारी जनसमूह के बीच मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण में छठ पर्व के अपमान के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि बिहार की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता इस बार माफ नहीं करेगी।

मोदी हैं सनातन संस्कृति के सबसे बड़े रक्षक — मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा से की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल का महालोक तैयार किया गया है। यह हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा का प्रतीक है। पीएम मोदी देश के सबसे बड़े संस्कृति रक्षक हैं। जल्द ही मथुरा में भी कृष्ण-कन्हैया धाम का निर्माण होगा। बिहार भी अब बदल चुका है। जिस प्रकार मध्य प्रदेश में भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया, यह लोकतंत्र की असली खूबसूरती है।” मोहन यादव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश और राज्यों में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस और राजद पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में अब भी एक ही परिवार सत्ता का केंद्र बना हुआ है। बिहार में भी उसी परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी दादी ने देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था।” राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “वह बिहार आकर छठी मैया का अपमान करते हैं। तेजस्वी यादव भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं, जबकि ममता बनर्जी बिहार के लोगों को अपराधी कहती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष तक बिहार को छोटा राज्य कह देते हैं। ऐसे लोगों को लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए।” उन्होंने जनता से अपील की कि 6 नवंबर को भाजपा का कमल बटन दबाकर ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं।

बिहार में एनडीए की लहर, फिर बनेगी नीतीश सरकार — मोहन यादव

मोहान यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका बिहार दौरे का सातवां दिन है और उन्होंने राज्यभर में एनडीए की लहर देखी है। उन्होंने कहा, “बिहार में माहौल साफ है, एनडीए दोबारा सत्ता में आ रही है और नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। पिछले 20 वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व विकास किया है। सड़कों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि तक हर क्षेत्र में सुधार हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि उनका बिहार से विशेष संबंध है, क्योंकि यहां वराह देवी का मंदिर है, जो उनके कुल देवी हैं। उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हुए कहा, “यह वही धरती है जहां सम्राट अशोक का शासन रहा और भगवान कृष्ण के पुत्र सांब ने भगवान सूर्य का मंदिर बनवाया था।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर विकास, स्थिरता और सम्मान की राजनीति को चुनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0