Bihar News: सालों से अटका विकास अब मिलेगी रफ्तार! क्या रेल मंत्री बदल पाएंगे बेगूसराय स्टेशन की किस्मत?
Bihar News: रेल मंत्री इन दिनों दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। वे पटना से जमालपुर तक की यात्रा पर निकलेंगे और इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर भी रुकने वाले हैं। बेगूसराय स्टेशन पर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं ताकि मंत्री जी के आगमन में कोई कमी न रह जाए।
Bihar News: रेल मंत्री इन दिनों दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। वे पटना से जमालपुर तक की यात्रा पर निकलेंगे और इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर भी रुकने वाले हैं। बेगूसराय स्टेशन पर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं ताकि मंत्री जी के आगमन में कोई कमी न रह जाए। इस दौरे से एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इस बार रेल मंत्री की मौजूदगी से बेगूसराय स्टेशन की दशा बदलेगी या फिर यह दौरा भी औपचारिकता बनकर रह जाएगा।
विकास के लिए तड़प रहा है बेगूसराय स्टेशन
पूर्व मध्य रेलवे यात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार का कहना है कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन पिछले एक दशक से विकास के लिए तरस रहा है। चार साल पहले इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की बात हुई थी लेकिन आज तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। दो साल पहले इसे अमृत भारत स्टेशन योजना में भी शामिल किया गया था पर वहां भी कोई ईंट तक नहीं लगी। लोहियानगर रेल क्रॉसिंग के पास बनने वाले पांच करोड़ रुपये के लाइट आरओबी की टेंडरिंग के बाद भी दो साल से काम शुरू नहीं हुआ है।
बेगूसराय रेलवे स्टेशन से हर दिन एक दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती हैं लेकिन इनमें से किसी का भी ठहराव यहां नहीं है। मुङ्गेर के श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते बेगूसराय से हावड़ा को जोड़ने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय में सालों से धूल खा रहा है। यही कारण है कि जब से रेल मंत्री के आने की खबर आई है तब से लोगों को उम्मीद बंधी है कि वे इस बार यहां की समस्याओं से सीधे रूबरू होंगे और कुछ ठोस निर्णय लेंगे।
रेल मंत्री के सामने रखी जाएंगी ये अहम मांगे
रेल मंत्री के सामने कुछ प्रमुख मांगें रखी जाएंगी जिनमें डानापुर-बड़हिया मेमू को बेगूसराय तक बढ़ाना शामिल है। साथ ही सहारसा-बेगूसराय-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन की नई सेवा शुरू करने की मांग की जाएगी जो हथीदह-क्यूल-जसीडीह मार्ग से होकर चले। इसके अलावा कई ट्रेनों को बेगूसराय में ठहराव देने की मांग की जाएगी जैसे कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और नॉर्थ ईस्ट संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
ट्रेनों की मांग के अलावा स्टेशन के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने की मांगें भी शामिल हैं। इनमें उत्तर दिशा के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 का निर्माण शामिल है साथ ही लूप लाइन स्टैबलिंग लाइन और वॉशिंग पिट लाइन भी बनाई जानी चाहिए। इसके अलावा नॉर्थ बुकिंग ऑफिस और ग्रैंड गेट का निर्माण भी जरूरी है। लोगों की बड़ी मांग है कि सहारसा से सियालदह के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए जो बेगूसराय होकर गुजरे। साथ ही डानापुर-पुणे सुपरफास्ट और पाटलिपुत्र-बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन को भी सहारसा तक बढ़ाने की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0