2014 में 07 लाख तो अभी 20 लाख बिहारी गुजरात में कर रहे मजदूरी, PK का जोरदार हमला
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा है कि बिहार का जो भी नया मुख्यमंत्री होगा, वो गुजरात के हितों के लिए काम करेगा।
Bihar Politics बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर परिवारवादी होने का आरोप लगाया है।
Prashant Kishore ने कहा कि ये वही नीतीश कुमार हैं जो पिछले 35 सालों तक राजनीति में उच्च आदर्शों को स्थापित करते थें और दूसरे दलों और नेताओं पर परिवारवादी होने का आरोप लगाते थें। बिहार में कोई भी राजनीतिक दल बनने के दिन ही यह तय कर लेता है कि अभी नेता वो हैं और भविष्य में उनके बेटे दल के नेता होंगे। नीतीश कुमार भी अब इसके अपवाद नहीं रहे। वो भी अब परिवारवाद के पर्याय बन चुके हैं।
वहीं प्रशांत किशोर ने एक आंकड़ा सामने रखते हुए बताया कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनें थें तब बिहार के 07 लाख बच्चे गुजरात में नौकरी कर रहे थें और आज यह आंकड़ा बढ़ कर 20 लाख हो चुका है। आज की तारीख में बिहार के 20 लाख बच्चे गुजरात में नौकरी कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने Next CM of Bihar पर बोलते हुए कहा कि बिहार का नया मुख्यमंत्री वही बनेगा जो गुजरात के हितों को आगे रखेगा। बिहार के बच्चों को 10 से 12 हजार की मजदूरी में ट्रेनों में भर भर कर गुजरात ले जाया जाएगा क्योंकि बिहार उनके लिए सस्ते लेबर का माध्यम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0