पैसों की कमी से हैं परेशान तो हर शनिवार को करें ये खास उपाय !
आपके जीवन में लगातार आर्थिक तंगी बनी हुई है तो हर शनिवार को कुछ आसान से उपाय को अपनाइए। ये उपाय आपके जीवन में नकारात्मक उर्जा को समाप्त करेंगे और घर आंगन में सुख समृद्धि और धन वैभव का आगमन हो सकेगा।
कभी कभी हम सबकी जिंदगी में ऐसा समय आता है जब लाख कोशिशों के बावजूद हम आर्थिक परेशानियों से बाहर नहीं निकल पाते हैं या फिर लगातार पैसों की तंगी बनी रहती है। ऐसे में हम कुछ खास उपायों की आपके साथ चर्चा करने जा रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती है।
आपके जीवन में लगातार आर्थिक तंगी बनी हुई है तो हर शनिवार को कुछ आसान से उपाय को अपनाइए। ये उपाय आपके जीवन में नकारात्मक उर्जा को समाप्त करेंगे और घर आंगन में सुख समृद्धि और धन वैभव का आगमन हो सकेगा।
आप जानते हैं कि हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व होता है। अगर आप वास्तु के नियमों का सही तरीके से पालन करते हैं तो इसके परिणाम काफी सकारात्मक होते हैं। आपके जीवन में सुख समृद्ध आती है। दुख क्लेश का नाश होता है। वास्तु शास्त्र में शनिवार के दिन को लेकर कई विशेष नियम बनाए गए हैं। शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। आज हम उन्हीं से जुड़े कुछ उपायां की चर्चा करने जा रहा है। अगर आपके जीवन में पैसों से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं तो आप इन उपायों को अपनाएं और फिर सकारात्मक बदलाव देखें।
घर से गंदगी और कबाड़ को हटाए
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के किसी भी हिस्से में गंदगी अथवा कबाड़ का होना नकारात्मक उर्जा को बढ़ावा देता है। शनिवार के दिन अपने घर की सफाई करें। घर के टूटे फुटे सामानों का घर से बाहर करें। कोनों और छुपी हुई जगहों पर साफ सफाई करें। कितना भी महंगा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हो, उन्हें या तो बनने के लिए दे दें या फिर बाहर करें। आप देखेंगे कि कितनी जल्दी आपको इस उपाय के सकारात्मक परिणाम दिखाई देने शुरु हो जाएंगे।
पशुओं को भोजन कराएं
वैसे तो हिंदू धर्म में हर भूखे को भोजन कराना पुण्य का काम माना जाता है लेकिन पशुओं को भी भोजन कराना भी काफी शुभ फलदायक माना जाता है। आर्थिक संकट को दूर करने के लिए आप भी प्रत्येक शनिवार को गाय और कुत्तों को भोजन कराएं। कई जगहों पर यह भी मान्यता है कि पशु पक्षियों को भोजन और पानी देने से घर परिवार पर संकट नहीं आता। आप चाहें तो पक्षियों के लिए छत पर अन्न भी डाल सकते हैं। कहने को ये उपाय छोटा है किन्तु यह शनि दोष को कम करने में सहायक होता है और आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आता है।
सरसों तेल का दीप प्रज्ज्वलित करें
आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए प्रत्येक शनिवार को किसी पीपल के वृक्ष के नीचे या फिर अपने घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीप प्रज्ज्वलित करें। वास्तु शास्त्र में सरसों का तेल काफी शुभ फलदायक माना जाता है। मान्यताओं के ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। शनिवार के दिन जब आप इस दीपक को प्रज्ज्वलित करेंगे तो आपको स्वयं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा।
दान पुण्य करें और फर्क देखें
जहां तक संभव हो शनिवार के दिन दान पुण्य जरुर करें। इस दिन आप सरसों तेल, अनाज, कपड़े और काला तिल गरीबों के बीच दान करें। ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा दूर भागती है और जीवन में पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होने लगती हैं।
भूल कर भी न खरीदें लोहे की वस्तुएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन लोहे से जुड़ी चीजों को खरीदनी नहीं चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन लोहे से जुड़ी वस्तुएं दान करें। घर या दुकान में पहले से मौजूद लोहे के सामानों को शनिवार के दिन साफ सुथरा और व्यवस्थित करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।
अस्वीकरण : यहां बताए गए तमाम उपाय महज सूचना के लिए है। हम इन उपायों का समर्थन नहीं करते हैं। यहां दी गई तमाम जानकारियां मान्यताओं पर आधारित है। पाठकों से आग्रह है कि अपने विवेक का प्रयोग करें। बिहार न्यूज किसी भी प्रकार के दावे या अंधविश्वास का समर्थन नहीं करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0