किराएदार बनकर जेल में रहना है तो पढ़िए पूरा....
भारत के कुछ जेल प्रशासन ने अपने जेल के पुराने और बेकार पड़े हिस्सों को कुछ इस तरह से उपयोग में लाने की शुरुआत की है जहां पर रहकर आम लोग असली जेल लाइफ का एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकें। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि कौन से वो जेल हैं, जहां पर आप जेल टूरिज्म का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।
Jail Tourism India हैरान न हो। ये सच है। अगर आप अपनी बोरिंग लाइफ से परेशान हैं और कुछ नया एक्सपीरियंस करने की सोच रहे हैं तो जेल टूरिज्म आपके लिए बेहतर विकल्प है। भारत में यह ट्रेंड अभी नया नया आया है। अगर आप चाहें तो एक दिन के लिए जेल में किराएदार के रुप में रह सकते हैं। यह बात हैरान करने वाली है लेकिन सही है।
भारत के कुछ जेल प्रशासन ने अपने जेल के पुराने और बेकार पड़े हिस्सों को कुछ इस तरह से उपयोग में लाने की शुरुआत की है जहां पर रहकर आम लोग असली जेल लाइफ का एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकें। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि कौन से वो जेल हैं, जहां पर आप जेल टूरिज्म का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।
इस नए कॉन्सेप्ट के तहत आम लोगों को एक तय रेंट देना होता है। इसके बदल में उन्हें जेल में एक दिन के लिए कैदी की तरह रखा जाता है। इस रेंट में उन्हें कैदी वाले कपड़े, जेल वाला भोजन और माहौल मुहैया कराया जाता है।
उत्तराखंड की हलद्वानी जेल में आप यह एक्सपीरियंस ले सकते हैं। यहां पर आप एक दिन के लिए अस्थायी कैदी की तरह रह सकते हैं। हलद्वानी जेल में आपको कैदियों से जैसे कपड़े मिलते हैं। जेल की रसोई का खाना मिलता है। रहने को अलग से सेल मिलता है। माहौल बिल्कुल असली जेल की तरह होता है, यह अपने आप में अनोखा अनुभव होता है। बता दें कि किसी को भी इस अस्थायी जेल एक्सपीरियंस की सुविधा देने के पहले उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी अनिवार्य होती है। इसकी एक दिन की एंट्री फीस लगभग 500 रुपये होती है। इसे डमी जेल एक्सपीरियंस के नाम से भी जाना जाता है।
इसके साथ ही दक्षिण भारत के तेलंगाना के मेदक जिले के संगारेड्डी जेल में भी यह डमी जेल एक्सीपीरियंस लिया जा सकता है। यहां के पुराने केंद्रीय कारागार को संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर Feel The Jail नामक कार्यक्रम शुरु किया गया है। यहां पर 24 घंटे के लिए जेल में रहने की सुविधा प्राप्त होती है। यहां पर खादी से बने जेल यूनिफॉर्म दिए जाते हैं। जेल के बर्तन और भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं।
संगारेड्डी जेल में दिनचर्या जेल जैसी अपनाई जाती है। बिस्तर भी जेल जैसे ही दिए जाते हैं। खाने पीने का समय सब कुछ जेल जैसी ही होती है। इससे लोगों को बिल्कुल असली जेल जैसा एक्सीपीरियंस होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0