कौन है वो लड़का जो अनिरुद्धाचार्य के सामने खुद को 30,000 करोड़ का मालिक बता रहा था !

बिहार का यह लड़का प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने खुद को 30 हजार करोड़ रुपए का मालिक बता रहा था लेकिन हकीकत में उसके घर पर आज तक शौचालय भी नहीं है। उसके पिता बिहार से बाहर मजदूरी करते हैं।

Jan 26, 2026 - 07:36
 0  0
कौन है वो लड़का जो अनिरुद्धाचार्य के सामने खुद को 30,000 करोड़ का मालिक बता रहा था !

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिहार का एक युवक कह रहा है कि उसके पास 30 हजार करोड़ रुपए की रकम उसके फिक्स डिपोजिट में है, जिसमें से आधा वो सनातन धर्म के लिए खर्चा करना चाहता है। यह वीडियो अनिरुद्धाचार्य के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपलोड किया गया है।

अनिरुद्धाचार्य इस वीडियो में युवक से पूछते हैं कि यह पैसे उसके पास कहां से आए तो वह जवाब के कहता है कि वो बिटकॉइन में ट्रेडिंग करता है। उसका दावा है कि उसने एक किताब भी लिखी है जो फ्लिपकार्ट पर बिक्री होती है। 

अब आइए, उस युवक के दावे और उसकी सच्चाई को जानते समझते हैं। 

Hey_chapra नामक एक सोशल मीडिया हैंडल से यह बताया जा रहा है कि इस युवक का नाम आदित्य सिंह है। वह बिहार के छपरा जिले के गड़खा थाना के बसन्त गांव का रहने वाला है। इस युवक के घर में आज तक बाथरूम भी नहीं है। 

उसके पिता शेखर सिंह बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। पूरा परिवार कर्ज की चपेट में है। कोरोना के दौरान उसने किताब छपवाने के नाम पर पिता से 02 लाख रुपए लिए थे। आदित्य अपने गांव नहीं जाता। गांव के घर में सिर्फ उसकी दादी रहती हैं। 

आदित्य का दावा है कि उसने 2022 में ₹30,000 की FD की थी जो 05 सालों में बढ़कर ₹30,000 करोड़ हो जाएगी। दुनिया का कोई भी निवेश इतना रिटर्न नहीं दे सकता। 

अगर ये पड़ताल सही है और इस युवक का दावा पूरी तरह से असत्य प्रतीत होता है। उसने यह पैंतरा सिर्फ खुद को चर्चा में लाने के लिए किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0