बिहार के बाद 05 और राज्यों में विधानसभा चुनाव जल्द, जानकारी विस्तार से

बिहार के बाद अब जल्द ही देश के 05 दूसरे राज्यों में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। इनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

Dec 12, 2025 - 10:07
Dec 12, 2025 - 10:37
 0  0
बिहार के बाद 05 और राज्यों में विधानसभा चुनाव जल्द, जानकारी विस्तार से

भारत को चुनावों का देश कहा जाता है। वैसे भी भारत एक लोकतांत्रिक देश है तो चुनावों की प्रक्रिया लगातार चलती ही रहती है। एक राज्य के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए तो कुछ महीनों के बाद किसी दूसरे राज्यों में चुनाव की रणभेरी बज जाती है। देश के किसी न किसी हिस्से में ग्राम पंचायत, नगर निकायों और छात्र संघों के चुनाव तो चलते ही रहते हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद जहां बिहार सरकार राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुट गई है तो वहीं भारत निर्वाचन आयोग अब पांच दूसरे राज्यों के विधानसभा की तैयारियों में लग गया है। अगले साल मार्च अप्रैल में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

West Bengal Legislative Assembly

बात करें पश्चिम बंगाल की तो अभी यहां पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी है। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी अभी राज्य में विपक्ष के नेता हैं। यहां कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के पास इनमें से 223 सीटें हैं विपक्षी भाजपा के पास 65 विधायक हैं। यहां विधानसभा का कार्यकाल 07 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। जाहिर तौर पर 07 मई के पहले यहां विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। 

Puducherry Legislative Assembly

पुडुचेरी में अभी एनडीए की सरकार है। ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के एन रंगासामी अभी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। यहां विधानसभा की कुल 30 सीटे हैं जिनमें एनडीए के पास 18 और विपक्षी इंडिया गठबंधन के पास 12 विधायक हैं। डीएमके के आर शिवा विपक्ष के नेता हैं। यहां विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। 

kerala Legislative Assembly

केरल में वर्तमान में एलडीएफ यानी लेफ्ट फ्रंट की सरकार है। यहां विधानसभा की कुल 140 सीटे हैं। सीपीआई के पी विजयन राज्य के मुख्यमंत्री हैं जबकि कांग्रेस के वी डी सतीशन विपक्ष के नेता हैं। सत्ताधारी एलडीएफ के पास 96 सीटे हैं जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ के पास 42 सीटे हैं। यहां विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो जाएगा। 

Tamilnadu Legislative Assembly 

10 मई 2026 को तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। यहां विधानसभा की कुल 234 सीटे हैं। सत्ताधारी इंडिया गठबंधन को 158 सीटे हैं। डीएमके के एम के स्टालिन राज्य के मुख्यमंत्री हैं जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी एआईडीएमके के पलानीसामी विपक्ष के नेता हैं। विपक्षी एनडीए गठबंधन को 64 सीटे हैं जबकि अन्य विपक्षी दलों के खाते में 08 सीटे हैं। अन्य विपक्षी दलों से आशय है कि जो दल न तो इंडिया गठबंधन के साथ हैं और न एनडीए गठबंधन के साथ। 

Assam Legislative Assembly

20 मई 2026 को असम विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। यहां विधानसभा की कुल 126 सीटे हैं। सत्ताधारी भाजपा के पास 64 जबकि एनडीए गठबंधन को 87 सीटे हैं। हिमांता बिस्वा सरमा राज्य के मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के देवब्रत सैकिया विपक्ष के नेता हैं। कांग्रेस के पास इस राज्य में 22 सीटें हैं जबकि इंडिया गठबंधन को 24 सीटे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0