कौन हैं के.सी. त्यागी, जेडीयू से छूट्टी की ख़बर !

पूर्व राज्यसभा सांसद के सी त्यागी को जेडीयू से बाहर कर दिया गया है। हाल ही में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। जेडीयू ने उनके बयानों से किनारा किया। आइए, आपको बताते हैं कि कौन हैं के सी त्यागी...

Jan 10, 2026 - 12:41
Jan 13, 2026 - 20:24
 0  0
कौन हैं के.सी. त्यागी, जेडीयू से छूट्टी की ख़बर !

पूर्व राज्यसभा सांसद के.सी. त्यागी अब जनता दल यूनाइटेड का हिस्सा नहीं हैं। वो सीएम नीतीश कुमार के करीबी और समाजवादी विचारधारा के बड़े नेता माने जाते रहे हैं। वो लगातार न्यूज चैनलों पर जनता दल यूनाइटेड का पक्ष रखने के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार को " भारत रत्न देने की मांग कर एक नई बहस छेड़ दी थी। 

कौन हैं केसी त्यागी who is kc tyagi 

के सी त्यागी का पूरा नाम कृष्ण चंद्र त्यागी है। वो छात्र जीवन से ही समाजवादी धारा से प्रभावित थें। 1970-80 के बीच त्यागी समाजवादी आंदोलन से जुड़े।

जनता दल, जनता पार्टी और बाद के दिनों में जनता दल यूनाइटेड से जुड़े। 1989 में वो पहली बार यूपी की गाजियाबाद सीट से लोकसभा सांसद बनें। बाद में चुनावी नेता से ज्यादा वो विचारधारा, रणनीति से जुड़े बेटा बनें। 

वैसे के सी त्यागी ने अपना पहला चुनाव 1984 में गाजियाबाद हापुड़ लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर लड़ा था लेकिन वो कांग्रेस की लहर में केदारनाथ सिंह से हार गए थें। 

1989 में हुए लोकसभा चुनाव में त्यागी गाजियाबाद से जनता दल के टिकट पर जीतने में कामयाब रहें। 1991 में वो चुनाव हार गए। 1996 में वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ें लेकिन जीत नहीं सकें। 2004 में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मेरठ से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन वो दुबारा लोकसभा नहीं पहुंच सकें।

2013 से 2016 तक त्यागी जनता दल यूनाइटेड की ओर से राज्यसभा के सांसद बनें। यह सीट उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफे से खाली हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News