मंत्री रख सकेंगे अब दो, दो बंगले, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों और विधायकों को अतिरिक्त बंगले देने जैसे बड़े निर्णय लिए गए।

Jan 13, 2026 - 19:16
Jan 19, 2026 - 08:57
 0  0
मंत्री रख सकेंगे अब दो, दो बंगले,  बिहार सरकार का बड़ा फैसला

बिहार के मंत्रियों और कुछ चुनिंदा विधायकों के लिए अच्छी खबर है। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी है। 

इन एजेंडों में सर्वाधिक चर्चित निर्णय मंत्रियों और विधायकों के आवास को लेकर रहा। नीतीश सरकार ने निर्णय लिया है कि बिहार सरकार के सभी मंत्री, विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर, विधान परिषद के सभापति और उप सभापति को अब दो दो आवास आवंटित किए जाएंगे। 

वहीं नीतीश कुमार की सरकार ने उन विधायकों को भी खुश करने का फैसला लिया है जो मंत्री नहीं बन पाए हैं। राज्य के 15 वरिष्ठ विधायकों को केंद्रीय पूल के 15 आवास किराए पर दिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार किराया 1700 रुपया प्रतिमाह होगा।बता दें कि ये सभी आवास पहले से आवंटित विधायक आवास के अतिरिक्त होंगे।

बिहार की राजनीति में सरकारी आवासों को लेकर खूब घमासान होता रहा है। राज्य कैबिनेट के इस नए फैसले के बाद भी बयानबाजी का दौर तेज हो सकता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News