नीतीश पर दर्ज होगा मुकदमा ! मुस्लिम डॉक्टर का खींच दिया था हिजाब...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुसीबत बढ़ सकती है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक अधिवक्ता ने सीएम नीतीश के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने इस मामले को एक गंभीर मामला बताया है।

Dec 16, 2025 - 20:45
Dec 16, 2025 - 20:58
 0  0
नीतीश पर दर्ज होगा मुकदमा ! मुस्लिम डॉक्टर का खींच दिया था हिजाब...

पिछले दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों की मौजूदगी में डॉक्टर नुसरत परवीन नामक डॉक्टर के चेहरे पर से हिजाब हटा दिया था। इसके बाद देश भर में नीतीश कुमार के खिलाफ प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया। कई लोग सीएम के पक्ष में बोलते हुए दिखाई सुनाई पड़े तो काफी लोगों ने सीएम नीतीश के इस रवैये की आलोचना की। 

राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान एक हजार से ज्यादा आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा था। इनमें से एक डॉक्टर नुसरत परवीन जब मंच पर नियुक्ति पत्र लेने गईं तो सीएम नीतीश कुमार ने उनके हिजाब को देखकर कहा कि यह क्या है और यह कहकर नुसरत के चेहरे पर से हिजाब हटा दिया। इस दौरान उनके पीछे खड़े डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की हाथ पकड़ते दिखाई पड़े। 

अब इस मामले में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक अधिवक्ता ओवैज हुसैन एस ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। अपने शिकायत में वकील ने सीएम नीतीश कुमार पर कथित रुप से एक महिला की मर्यादा भंग करने, सार्वजनिक अपमानित करने, धार्मिक गरिमा के उल्लंघन, यौन उत्पीड़न और बगैर सहमति के शारीरिक हस्तक्षेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 


अधिवक्ता हुसैन का कहना है कि सीएम की यह हरकत न सिर्फ एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाता है बल्कि संपूर्ण महिला समाज की गरिमा का भी अपमान करता है। 


ओवैस हुसैन ने यह शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग, कर्नाटक सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, कर्नाटक के डीजीपी और आईजी, बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर, कर्नाटक राज्य महिला आयोग आदि कौ सौंपी है। 


हालांकि अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0