चौथे चरण में 08 जिलों के दौरे पर प्रशांत किशोर, संगठन पुनर्गठन उद्देश्य

इधर बिहार में सत्ता हस्तांतरण का खेल चल रहा है उधर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का कार्यक्रम खामोशी से चल रहा है। प्रशांत इन दिनों जनसुराज संगठन के पुनर्गठन के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

Mar 7, 2026 - 11:15
Mar 7, 2026 - 11:25
 0  0
चौथे चरण में 08 जिलों के दौरे पर प्रशांत किशोर, संगठन पुनर्गठन उद्देश्य
Adobe

Prashant kishore News बिहार में सत्ता हस्तांतरण की कवायद के बीच जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर का कार्यक्रम जारी है। पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रशांत किशोर विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर के भ्रमण के चौथे चरण का कार्यक्रम जनसुराज ने जारी किया है। 

Jansuraj द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी 09 मार्च से प्रशांत किशोर का चौथे चरण का भ्रमण कार्यक्रम शुरू होगा जो 16 मार्च तक चलेगा। इस भ्रमण कार्यक्रम में 08 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशांत किशोर संवाद करेंगे और संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। 

Prashant kishore Bhraman karykram आगामी 09 मार्च को कैमूर जिले से प्रशांत किशोर का भ्रमण कार्यक्रम शुरू होगा। 10 मार्च को प्रशांत रोहतास में होंगे। 11 मार्च को औरंगाबाद, 12 मार्च को गया जी, 14 मार्च को जहानाबाद एवं अरवल, 15 मार्च को बक्सर एवं 16 मार्च को भोजपुर में संवाद के उपरांत चौथे चरण के भ्रमण कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। 

प्रशांत किशोर के साथ इस दौरे में जनसुराज के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रशांत इस दौरान जनसुराज के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। जनसुराज के संगठन को सशक्त और धारदार बनाने पर विस्तृत चर्चा होगी। 

मालूम हो कि देश के जाने माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जनसुराज नामक पार्टी बनाई और बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा। प्रशांत किशोर की पार्टी को असफलता हाथ लगी। प्रशांत किशोर के उठाए गए मुद्दों को जनसमर्थन मिला पर वह वोटों में तब्दील नहीं हो सका। आखिरी तक चुनाव जाति और धर्म पर ही आकर ठहर गया।  

जनसुराज को एक भी सीट नहीं मिली और उनके अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई लेकिन इस दौरान जो उनका सकारात्मक पक्ष रहा, वह यह था कि इस बार पलायन और बेरोजगारी चुनावी मुद्दा बन गया। पहले इस पर बात नहीं होती थी। प्रशांत किशोर ने चुनावी विमर्श में बदलाव लाया, यह बिहार के हित में अच्छी बात हुई। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News