मूलांक 7 : जिनका जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, वो अपने साथ दूसरों की किस्मत भी चमका देते हैं....

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को पैदा होने वाले लोग बड़े किस्मत वाले होते हैं। ये अपने साथ साथ अपने परिवार के लिए भी बड़े भाग्यशाली होते हैं। इन तारीखों को पैदा हुए लोगों का मूलांक 7 होता है।

Apr 10, 2026 - 22:27
Apr 7, 2026 - 19:56
 0  0
मूलांक 7 : जिनका जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, वो अपने साथ दूसरों की किस्मत भी चमका देते हैं....
Adobe

अंक ज्योतिष भी एक विज्ञान है। करोड़ों लोगों को इस पर भरोसा है। अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर भविष्य, स्वभाव और किस्मत का अध्ययन किया जाता है। अंक ज्योतिष के विद्वानों का मानना है कि मूलांक 7 वाले लोग मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं। ऐसे लोग अपने जन्म के साथ ही मजबूत भाग्य और भविष्य लेकर आते हैं। इनके पैदा होते ही इनके परिवार का भी भाग्योदय होने लगता है। 

अपना मूलांक कैसे जानें

अपना मूलांक जानना बेहद आसान है। अगर किसी का जन्म महीने की 7 तारीख, 16 तारीख या 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 7 होता है। 16 तारीख के 1 और 6 को जोड़ दें तो 7 होता है, ठीक वैसे ही 25 तारीख के 2 और 5 को जोड़ दें तो 7 आता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु माना जाता है केतु को शिक्षा, अध्यात्म, गहराई और बुद्धिमानी का प्रतीक माना जाता है। 

मूलांक 7 वाले शिशु जिस घर में पैदा होते हैं, उस परिवार का माहौल सकारात्मक होने लगता है। घर आंगन में खुशियों की आहट होने लगती है। रुके हुए काम बनने लगता है। तमाम बाधाएं समाप्त होने लगती है। आर्थिक परेशानियों का अंत होने लगता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने लगती है। ऐसे जातक अपनी मेहनत और बुद्धि से आगे चलकर परिवार का नाम रोशन करते हैं। 

मूलांक 7 वालों की खूबियां...

मूलांक 7 वाले जातकों की सोचने समझने और परखने की क्षमता बेहद तीव्र होती है। इन्हें भविष्य के खतरों और चुनौतियों का पूर्वानुमान हो जाता है। 

ऐसे लोग पैसों के पीछे नहीं भागते बल्कि इनकी बुद्धि इतनी प्रखर होती है कि पैसा इनके पीछे भागता है। इनका जीवन स्तर काफी समृद्ध होता है। दयालु इतने ही कि इंसान के साथ ही पशुओं को भी दो रोटी बिस्कुट जरुर खिला देते हैं। 

मूलांक 7 वाले जातक दिखने में आधुनिक सोच के होते हैं लेकिन अंतर्मन में ईश्वर के प्रति गहरा विश्वास होता है। ऐसे लोग अध्यात्मिक और धार्मिक प्रवृति के होते हैं। 

मूलांक 7 वाले अपने माता पिता, भाई बहन, दोस्तों से दिल से जुड़ाव रखते हैं। उनकी खुशी के लिए ये अपना कुछ भी त्याग करने या दांव पर लगाने को तैयार रहते हैं। 

मूलांक 7 वाले दूसरों के दबाव में आने से बचते हैं। इन्हें अपनी शर्तों पर जीना और काम करना पसंद होता है। ऐसे लोग शोध, विज्ञान, कला साहित्य आदि के क्षेत्र में खूब तरक्की करते हैं। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई तमाम जानकारियां महज सूचना के लिए है। हम इन का समर्थन नहीं करते हैं। यहां दी गई तमाम जानकारियां मान्यताओं पर आधारित है। पाठकों से आग्रह है कि अपने विवेक का प्रयोग करें। बिहार न्यूज किसी भी प्रकार के दावे या अंधविश्वास का समर्थन नहीं करता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News