14 अप्रैल के बाद बिहार में भाजपा का " सम्राट ", जानिए संभावित मंत्रियों के नाम...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। इसके साथ ही अब चर्चा तेज हो चली है कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी कब छोड़ेंगे...
राज्यसभा सांसद के रूप में नीतीश कुमार की सदस्यता 09 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल तक बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। बिहार में नया मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से बनना तय है। लगभग उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। ऐसे में अब संभावित मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।
नई सरकार 32 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकती है। आइए जानते हैं कि बिहार की नई सरकार के मंत्रिमंडल में किन नए चेहरों की लॉटरी लग सकती है....
उमेश सिंह कुशवाहा : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नई सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी वो महनार से विधायक हैं।
नचिकेता मंडल : जमालपुर से जदयू के विधायक केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बेहद करीबी हैं। इनका नाम भी मंत्रिमंडल की लिस्ट में शामिल हो सकता है।
शालिनी मिश्रा : केसरिया से जेडीयू की विधायक हैं। इनके पिता कमला मिश्र मधुकर जाने माने वामपंथी नेता और सांसद थें।
अब बात भाजपा कोटे की कर लें तो...
संजय मयूख : भाजपा के प्रखर प्रवक्ता हैं। संघ और भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं और एमएलसी हैं। बिहार के नए मंत्रिमंडल में उन्हें भी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।
संजीव चौरसिया : पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया के पुत्र और दीघा से भाजपा के विधायक हैं।
रजनीश कुमार : बेगूसराय की तेघड़ा विधानसभा सीट से वामपंथ के गढ़ को ध्वस्त कर 36 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं। एमएलसी भी रह चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0